Let’s travel together.

अंततः ग्रामीणों की एकजुटता लाई रंग विधायक ने धरना स्थल पहुंचकर की घोषणा

0 129

– तब समाप्त हुआ अनिश्चितकालीन धरना

सुरेंद्र जैन धरसीवां

धरसीवा विधानसभा के ग्राम दोन्दे खुर्द में शराब दुकान के विरोध में बीते एक माह से चल रहा धरना सोमवार को क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा की घोषणा की बाद समाप्त हो गया लेकिन यह जीत ग्रामीणों की एकजुटता की जीत साबित हुई।

ज्ञात रहे कि ग्रामीण शासन द्वारा नवीन शराब दुकान खोले जाने के अनुज्ञा दिनाँक से लेकर एक सर्वदलीय संघर्ष समिति बनाकर लगातार विरोध दर्ज करा रहे थे एवं अनिश्चित कालीन धरना बीते 28 दिनों से जारी था आंदोलन के दौरान गाँव की नारी शक्ति एवं आस पास के गाँव से महिलाओं द्वारा मशाल रैली , एक दिवसीय सांकेतिक धरना एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक के निवास जाकर निवेदन किया गथा ओर गाँव मे शराब दुकान न खोलने की मांग की थी। आंदोलनकारी ग्रामीणों ने कलेक्टर से मिलकर भी यही मांग रखी थी एवं राजधानी रायपुर पहुचकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे लगभग 3 घंटो तक शराब दुकान स्थापना का विरोध किया था नवीन शराब दुकान खोले जाने के विरोध में समीपस्थ ग्राम पंचायतों एवं प्रस्तावित ग्राम पंचायत दोन्दे खुर्द , लालपुर , छपोरा , मटिया , दोन्दे कला द्वारा भी ग्राम सभा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि गाँव के आस पास नई शराब दुकान न खोला जाए , प्रस्तावित सभी ग्राम सभा की सत्य प्रतिलिपि को कलेक्टर एवं आबकारी उपायुक्त को संघर्ष समिति एवं ग्रामीणों द्वारा लिखित ज्ञापन के साथ दिया गया।

लगातार बढ़ रहे जनाक्रोश एवं जनभावनाओं को समझते हुए विगत दिनों ग्राम दोन्दे कला के शाला प्रवेसोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री अनुज शर्मा जी के द्वारा सार्वजनिक मंच से घोषणा किया कि मेरे रहते ग्राम दोन्दे कला – दोन्दे खुर्द में शराब दुकान नहीं खुलने दूँगाकिन्तु प्रस्तावित ग्राम दोन्दे खुर्द में लगातार अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा संघर्ष समिति दोन्दे खुर्द एवं ग्रामीण महिलाओं का कहना था कि कोई लिखित आदेश हो या फिर विधायक स्वयं धरना स्थल आकर घोषणा करे उसके पश्चात ही हम सब पूर्णतः आश्वस्त होने के बाद अनिश्चित कालीन धरना को समाप्त करेंगे।

सोमवार को विधायक अनुज शर्मा धरना स्थल पहुंचे और घोषणा करते हुए कहा कि पूर्व में भी संघर्ष समिति के सदस्य एवं ग्रामीण महिलाओं को मेरे द्वारा आश्वस्त किया गया था कि धरना की जरूरत नही है मैं खुद शराब दुकान नही खुलने दूंगा और आज यहां ग्रामीणों की मौजूदगी में भी यही घोषणा करता हूं विधायक द्वारा मंच से इस आंदोलन में शामिल सभी नारी शक्तियों एवं संघर्ष समिति को प्रणाम कर अभिनन्दन करते हुए हर्ष के साथ जीत की बधाई देते हुए संघर्ष समिति एवं ग्रामीणों को मिठाई ख़िलाकर आन्दोलन की समाप्ति की घोषण की नारी शक्ति एवं ग्रामीणों द्वारा मंच से क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा एवं संघर्ष समिति के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक श्री उधोराम वर्मा जी (जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमिटी रायपुर) , पूर्व विधायक श्री देवजी भाई पटेल जी , श्री आलोक शुक्ला जी संयोजक छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन , श्री घनश्याम वर्मा , पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती उत्तरा कमल भारती जी , जनपद सदस्य श्री भगत बंजारे जी , पूर्व सरपंच श्री अम्मी रेड्डी जी , सतनामी समाज ग्राम दोन्दे खुर्द , यादव समाज ग्राम दोन्दे खुर्द का शॉल और श्रीफल भेंटकर ससम्मान आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। संघर्ष समिति का कहना है कि ये उनके सफल नेतृत्व एवं संघर्ष की जीत है जिसमें नारी शक्ति ने शराब रूपी दानव को परास्त करने के लिए बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता प्रदान किया। महिलाओं का कहना है शराब दुकान खुलने से सबसे ज्यादा प्रभावित एवं प्रताड़ित हम महिलाये ही होते। इस कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि दिलेन्द्र सेन , जनपद उपाध्यक्ष दिनेश खूंटे , ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा , सरपंच संघ के अध्यक्ष अरविंद ठाकुर , गाँव के सरपंच अशोक साहू , छपोरा सरपंच राजकुमार भारती , पूर्व छपोरा सरपंच मोती साहू , मटिया सरपंच प्रतिनिधि भीम वर्मा , मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा , महामंत्री चंद्रशेखर वर्मा , पूर्व सरपंच सियाराम बंजारे , दीपा साहू , पद्मावती यादव , राजकुमारी घृतलहरे , सुरेखा ध्रुव , मीना क्षेतिजा , सुमित्रा साहू , कविता दास , उमा निषाद , रंजीता ,खेमिन , माधुरी लोधी , गीता गुप्ता , विजयलक्ष्मी साहू , सरिता साहू , रेखा गुप्ता , पूजा टंडन , उर्मिला , सूरज टंडन , कमल भारती , लालू थवाईत , वासु रेड्डी , देवकुमार चतुर्वेदी सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाये शामिल रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल     |     सलामतपुर थाने में बदलाव,नए थाना प्रभारी श्याम राज सिंह का स्वागत, दिनेश सिंह रघुवंशी को भावभीनी विदाई     |     यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल’ मॉडल     |     नीति,कृतज्ञता और जवाबदेही से ही व्यक्ति व समाज का कल्याण संभव- मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     संत नगर बैरागढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन 30 हजार लीटर पीने के पानी की खपत के साथ ही हरीसेवा जलाश्रम का समापन     |     स्तूप पहाड़ी पर स्थित भैरव बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं मे रोष      |     राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने एसडीएम जेपी गुप्ता पर दर्ज एफआईआर के सम्वन्ध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811