Let’s travel together.

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती परंपरागत रूप से मनाई गई,भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

0 57

बेगमगंज रायसेन।संविधान के रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती शहर में परंपरागत रूप से मनाई गई । बस स्टैंड के निकट भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर जी मूर्ति को पानी से नहला कर साफ सफाई की एवं नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह जाट ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया एवं मिठाई वितरण की ।वहीं मंडल अध्यक्ष अजय सिंह जाट ने   से बताया कि हम डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मना रहे हैं, जिन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समाज में समानता और न्याय की दिशा में काम किया।

नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी ने भी संबोधित करते डॉ. अंबेडकर जी का जीवन परिचय, उनके संघर्ष और उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उनके द्वारा भारतीय संविधान के निर्माण में योगदान उनके विचारों और आदर्शों का महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आवाहन किया।
राकेश भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर हमें उनके आदर्शों और विचारों को याद करना चाहिए और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए। पार्षद प्रतिनिधि रवि राज ने कहाआइए हम डॉ. अंबेडकर जी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें।
इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, पार्षद गुलाब रजक, पार्षद प्रतिनिधि बृजेश लोधी, पार्षद लोकराज सिंह ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष संतोष घोषी, भाजपा वरिष्ठ नेता बसंत शर्मा, पार्षद ओमकार यादव भारतीय जनता पार्टी मीडिया प्रभारी गोलू कोडरिया एवं समाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     पीएम मोदी की इस स्क्रीम ने बढ़ा दी युवाओं की आय     |     नवजात व शिशु मृत्युदर में कमी हेतु गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की पहल     |     सुलतानिया प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा एक नई पहल     |     फायर सेफ्टी सप्ताह की शुरुआत,सी एम एच ओ कार्यालय के अधिकारियों -कर्मचारियों ने समझे फायर सेफ्टी के उपाय     |     डम्पर ने मारी टक्कर,पुलिस ने डम्पर पकड़ कर छोड़ा     |     शिवसेना के ज्ञापन के पूर्व ही पुलिस आई हरकत में जांची होटल लाज     |     आधार कार्ड बनवाने परेशान हो रहे लोगो ने किया हंगामा,सड़क पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी     |     कांग्रेस ने किया सीएम आवास का घेराव     |     स्कूलों में जल पखवाड़ा आयोजित  छात्र छात्राओं सहित शिक्षक जल संरक्षण की ले रहे शपथ     |     मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की अनूपपुर में संगठनात्मक बैठक 22 अप्रेल को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811