Let’s travel together.

बारिश में जल मग्न हुई कॉलोनी घरों में कैद हुए कॉलोनी वासी सड़क बिजली नाली कॉलोनी से सब नदारत

0 101

कॉलोनी नाइजर और ऐजेंटों पर,एफआईआर दर्ज करने की मांग

सिलवानी रायसेन।सिलवानी कॉलोनी में भरे पानी कीचड़ से परेशान लोग बारिष मे एक बार फिर से कॉलोनाइज़रों के झूठे वादों और प्रशासन की चुप्पी ने लोगों को पानी में डुबो दिया सिलवानी नगर की राय कॉलोनी और सिद्धार्थ सिटी इन दिनों किसी दलदल से कम नहीं लगती है पानी से घिरे मकानों में कॉलोनी वासी घरों मे केद होकर रह गये है कॉलोनी से सड़क बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं गायब है कॉलोनी मे कच्ची सड़कें बनी हुई है बही नालियां गायब और बिजली व्यवस्था भी बदहाल स्थिति में है बही अब बारिश के समय कालोनी तालाब बन गई है लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं कर्मचारी शासकीय ऑफिस तक नही पहुंच पा रहे हैं जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ सिटी के एजेंट शिक्षक राजकुमार उर्फ राजू चौरसिया द्वारा कॉलोनी वासियों को आधुनिक कॉलोनी का सपना दिखाया गया था लेकिन आज तक सिद्धार्थ सिटी कॉलोनी में सड़क बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं आज तक नहीं पहुंच सकी है

वही राय कॉलोनी के एजेंट वसीम खान ने कॉलोनी वासियों से कहा था कि राय कॉलोनी में सड़क विजली नाली पार्क सब मूलभूत सुविधाएं मिलेगी लेकिन आज तक नहीं मिली है कॉलोनी वासियों के घरो के जंगली जीव सांप बिच्छू कॉलोनी में निवास रह रहे लोगों के घरों मे जहरीले जंतु घरों में जा रहे हैं और उनकी क सुनने वाला कोई नहीं है
इतना ही नहीं स्टेट हाईवे 44 सिलवानी सागर मार्ग मैन सड़क से मां शारदा कॉलेज तक कच्ची सड़क मे जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण छात्राएं मां शारदा कॉलेज नहीं पहुंच पा रही हैं बही 14 तथा 15 नंबर के वार्ड वासियों का मेन सड़क से मां शारदा कॉलेज तक लगभग 800 मीटर का कच्चा रास्ता पूर्ण रूप से बंद हो गया है जिसके कारण कालोनी निवासियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है

नगर परिषद के अंतर्गत ठेकेदार से में सड़क से मां शारदा कॉलेज तक सड़क तथा पुलियों की नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है सड़क निर्माण ठेकेदार
द्वारा पिछले 2 माह से धीमी गति से कार्य किया जा रहा है साथ ही कच्ची सड़क को अनेकों जगह खोद कर सड़क तथा नाली का निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है जिसके कारण कॉलोनी वासी परेशान हो रहे हैं
इस पूरे मामले को लेकर अनुविभागीय अधिकारी पीसी शाक्य का कहना है कि
कॉलोनियों की अव्यवस्थाओं की जांच कराई जायेगी। नोटिस जारी किए जाएंगे शिक्षक राजू चौरसिया द्वारा एजेंट बनकर प्लॉट बेचने की शिकायत पर भी विभाग को पत्र भेजा जायेगा जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई होगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811