Let’s travel together.

सांची विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल  सक्रिय कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित

0 92

जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी ने दिया भाजपा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन

सी एल गौर  रायसेन

जिला मुख्यालय स्थित श्री राम परिसर में भारतीय जनता पार्टी के सांची विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले सभी छह भाजपा मंडल क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया,जिसका शुभारंभ जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विस्तार से विचार व्यक्त करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि आज सांची क्षेत्र के सभी 6 मंडलों से आए सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में हमारे कार्यकर्ता का इसमें सहभागिता कर रहे हैं मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। श्री शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन का यह उद्देश्य है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता बंधु पूरी सक्रियता के साथ पार्टी द्वारा जो कार्य योजना बनाकर कार्यक्रमों का विस्तार करने के लिए दी गई है उसे पर पूरी तरह से अमल करते हुए पार्टी की गतिविधियों में आगे जाकर सक्रियता क साथ कम करें।

उन्होंने कहा कि आप और हम सभी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में एक कार्यकर्ता के ही रूप में काम कर रहे हैं इससे बड़ी और क्या बात हो सकती है हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आम जनता के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बनाकर आम जनता के हित में लागू की है जिनका लाभ लेने के लिए मैं कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि वह आम जनता तक पहुंच कर भारत सरकार और प्रदेश सरकार की कार्य योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करें। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने अपनी कार्यप्रणाली से विदेश में भी एक नई पहचान बनाई है और हमारे देश को ऊंचाइयों तक ले जाने का सराहनीय कार्य किया है,चाहे देश में आतंकवाद का मामला हो
और चाहे भ्रष्टाचार का मामला हो सभी को समाप्त करने का कार्य हमारी भाजपा सरकारों ने ही किया है, जो काम पहले कांग्रेस की सरकार 50 वर्षों में नहीं कर पाई थी वह हमारी भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में ही आम जनता के सामने करके बता दिया है। उन्होंने सम्मेलन में आए कार्यकर्ताओं को प्रदेश नेतृत्व ने जो कार्य योजना दी थी उसके बारे में विस्तार से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

 

इस अवसर पर सम्मेलन में सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए पूरी सक्रियता के साथ काम करें और सरकार द्वारा लागू की गई कार्य योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम भी कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ करें भाजपा की सरकारों ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं जनहित में बनाई है जिनका लाभ हमारे क्षेत्र की जनता को भी मिल रहा है, उन्होंने भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की अनेक उपलब्धियां को गिनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष राकेश तोमर ने भी पार्टी के कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी कार्यकर्ताओं को बताई। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता बृजेश चतुर्वेदी ने किया।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, सांची क्षेत्र के विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता जमना सेन , गैरतगंज जनपद अध्यक्ष विजय पटेल , सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोरते , जिला भाजपा उपाध्यक्ष राकेश तोमर , धीरेंद्र सिंहकुशवाह , जिला महामंत्री राजेश पंथी , जिला मंत्री वीर सिंह पटेल , बृजेश चतुर्वेदी , रायसेन मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा , साचेत मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बघेल , खरवई मंडल अध्यक्ष मिथिलेश पटेल , देव नगर मंडल अध्यक्ष वीर सिंह लोधी, गैरतगंज नगर मंडल अध्यक्ष संजू जैन , गैरतगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज पठया , सांची मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा , सलामतपुर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज तहसील की तीन एलपीजी गैस एजेंसियों व 11 पेट्रोल पंपों का एसडीएम के किया औचक निरीक्षण     |     भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीओपी सोनाली गुप्ता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती     |     परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली     |     राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग     |     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ  कार्यक्रम     |     आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811