Let’s travel together.

श्रीसीताराम महायज्ञ एवं राम कथा के आयोजन को लेकर नगर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा

0 39

उत्साह के साथ बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया जोरदार स्वागत

सी एल गौर रायसेन

नगर के सिद्ध धार्मिक स्थल एवं शांति का प्रतीक माने जाने वाले खुन खुन बाग श्री हनुमान जी दादा दरबार में मंदिर समिति के द्वारा 8 अप्रैल मंगलवार से श्री सीताराम महायज्ञ एवं श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, इस पुनीत कार्यक्रम के लिए मंगलवार को नगर के पाटन देव स्थित श्री हनुमान मंदिर से विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गई,जिसमें उत्साह के साथ बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमियों एवं माता बहनों ने भाग लेकर सहभागिता जताई। शोभा यात्रा का नगर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया एवं दर्शन लाभ लिए।

शोभायात्रा सागर मार्ग होते हुए श्री रामलीला बैठ के सामने से होकर महामाया चौक सांची मार्ग होकर श्री रामलीला मार्ग से होते हुए खून खुन खुन बाग वाले हनुमान जी के दरबार में पहुंची जहां विशेष पूजा अर्चना आरती के पश्चात विधि व्रत श्री राम कथा की शुरुआत की गई एवं श्री सीताराम महायज्ञ का भाव स्वर्ण किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

श्री सीताराम महायज्ञ के यज्ञ आचार्य पंडित संतोष शास्त्री जी के निर्देशन में प्रारंभ हो गया है, सहयोगी के रूप में पंडित विकास शर्मा एवं समिति के सभी पदाधिकारी इस पुनीत कार्यक्रम में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। कलर्स शोभा यात्रा में धर्म प्रेमी भगवान के जयकारे लगाते हुए श्री राम नाम संकीर्तन कर साथ चल रहे थे। शोभा यात्रा में शामिल सैकड़ो महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर कलश शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी, नगर के धर्म प्रेमियों ने आगे आकर कलश शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं इस पुनीत आयोजन के लिए मंदिर समिति के पदाधिकारी को बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |     बामुलाहिजा :: गुना में दिल्ली का सियासी पार्सल?- संदीप भम्मरकर     |     गढ़ी में यूनानी औषधालय भवन अधूरा, शेष राशि स्वीकृत कर जल्द उद्घाटन की मांग     |     ढोंगी बाबाओं के जाल में फंसी ‘रूपालियों’ के चेहरे बेनकाब होने ही चाहिए- अजय बोकिल     |     खेत मे खडी फसल में लगी आग,गेहूं की फसल हुई खाक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811