यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ईद की नमाज ईदगाह सहित मारकमंडी मस्जिद जामा मस्जिद में अदा की गई ईद उल फितर की नमाज अदा करने से पहले मुसलमान समुदाय ने गरीबों में सदका फित्रा जकात बांटा इसके बाद ईद की नमाज अदा की

ईदगाह में बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय ने ईदगाह पहुंचकर ईद उल फितर की नमाज अदा की नमाज अदा करने के बाद सभी मुस्लिम भाइयों ने अपने रब के सामने हाथ उठाकर देश में अमन शांति की दुआएं की एक दूसरे को गले लगा कर मोहब्बत का दिया पैगाम नगरीय प्रशासन द्वारा ईदगाह से कुछ मीटर की दूरी पर टेंट लगाकर मुस्लिम समाज का किया इस्तकबाल मुस्लिम समाज ने शासन प्रशासन के अधिकारियों को ईद मुबारक पेश की ईद उल फितर की मुबारकबाद दी