Let’s travel together.

सर्किल जेल में व्यक्तित्व विकास:आत्म परिष्कार कार्यक्रम का हुआ समापन, प्रधान न्यायाधीश ने बांटे प्रमाण पत्र

0 54

– प्रधान न्यायाधीश ने इस तरह के सुधार कार्यक्रम पर दिया जोर

– 25 बंदियों एवं 11 जेल कर्मियों को दिए गए प्रमाण पत्र

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित सर्किल जेल में मप्र शासन के जेल विभाग तथा जेल मुख्यालय भोपाल द्वारा बंदियों के सुधार की दिशा में कार्य करने की पहल के तहत व्यक्तित्व विकास:आत्म परिष्कार कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद सोनी सहित जिला (विशेष) न्यायाधीश श्री शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती प्राची शर्मा उपाध्याय एवं जिला रजिस्ट्रार जितेंद्र मेहर उपस्थिति रहे। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद सोनी द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
निर्धारित कार्यक्रम योजना अनुसार शनिवार को सर्किल जेल शिवपुरी में विगत एक वर्ष से चल रहे व्यक्तित्व विकास: आत्म परिष्कार कार्यक्रम के समापन के अवसर पर उत्कृष्ट सहयोग प्रदान करने वाले 25 बंदियों एवं 11 जेल कर्मियों को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी की गरिमामई उपस्थिति में प्रमाण पत्र वितरण किए गए। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा गायत्री परिवार के योगदान की सराहना करते हुए जेल प्रशासन से इस प्रकार के सुधार कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की अपेक्षा की। कार्यक्रम में गायत्री परिवार शिवपुरी से डॉ पी के खरे, राजेन्द्र जोशी, प्रो एलडी गुप्ता, शंभु दयाल पाठक, विनोद पाठक, दिनेश सहित जेल अधीक्षक रमेश चन्द्र आर्य, उप जेल अधीक्षक दिलीप सिंह, जेल चिकित्सक डॉ जलज शर्मा सहित जेल कर्मचारी एवं बन्दी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811