Let’s travel together.

भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारी बैठक 27 मार्च को

0 109

मनोज द्विवेदी अनूपपुर

ब्राह्मण समाज सेवा समिति के महामंत्रीअनिल तिवारी ने जानकारी देते हुए बतलाया कि भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव की तैयारी एवं ब्राह्मण बटुको के उपनयन संस्कार हेतु विस्तृत चर्चा के लिए जिला मासिक बैठक आगामी 27 मार्च को आयोजित की जा रही है। उपनंयन संस्कार से संबंधित व्यवस्था भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारी में झाँकी का तैयारी, प्रसाद वितरण कार्यक्रम के रूपरेखा मंचीय कार्यक्रम कार्यक्रम के वरिष्ठ पदाधिकारियों के चयन हेतु चर्चा मे आप सभी विप्रबंधुओं माताओं बहनों मातु शक्तियों को उक्त बैठक में रूपरेखा तय करने हेतु एवं अपनेअपने सुझाव देने हेतु सादर आमंत्रित किया गया है। अपील की गयी है को सभी अपना अमूल्य समय निकालकर 27 मार्च को समय 3:00 बजे दिन गुरुवार स्थान- आशिर्बाद मैरिज गार्डन अमरकंटक तिराहा बस्ती रोड अनूपपुर में उपस्थित होवे, ताकि कार्यक्रम तय समय सीमा एवं सुचारू रूप से संचालित किया जा सके |
जिलाध्यक्ष राम प्रकाश द्विवेदी ने निवेदन किया है कि सभी लोग ज्यादा से ज्यादा बटुकों के संख्या निर्धारित करें ताकि ब्राह्मण बटुको का उपनयन संस्कार बड़े ही धूमधाम के साथ किया जा सके। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया अभी तक 15 से 20 बटुको के उपनयन संस्कार हेतु पंजीबद्ध कर लिए गए हैं। मैं आशा करता हूं आगामी 30 अप्रैल को उपनयन संस्कार एवं भगवान परशुराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम दोनों बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811