Let’s travel together.

गांव से रोज निकल रहे हैं 8 से 10 रेत ,गिट्टी से भरे डंपर ,सड़के हुई क्षतिग्रस्त

0 94

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज ,अंबाडी, सेमरा सहित आसपास के क्षेत्र में रेत, गिट्टी और मुरम का ओवरलोड डंपरों से परिवहन किया जा रहा है। साथ ही ओवरलोड डंपरों के कारण कई गांवों की कई सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं। क्षेत्र सहित कई ग्रामीण अंचलों से रोज 8 से 10 डंपर से अधिक रेत और गिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर निकल रहे हैं। शहर की मुख्य सड़क से वाहन तेज रफ्तार से ओवरलोड परिवहन करते हुए वाहन दौड़ाए जा रहे हैं। जिस कारण मुख्यता भोपाल विदिशा स्टेट हाईवे पर ओवरलोड डंपरों से हादसों का अंदेशा बना हुआ है। डंपरों के ओवरलोड होने के कारण स्टेट हाइवे सहित गांवों की सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है तथा निरंतर हो रही हैं। वही दीवानगंज में भी ओवरलोड डंपर दिन और रात के समय दौड़ रहे हैं। इन डंपरों के ओवरलोड और तेजी से गुजरने के दौरान रोड पर रेत और गिट्टी का बिखराव भी होता है। जिसके चलते दूसरे दो पहिया वाहन फिसलकर हादसे का शिकार भी बन रहे हैं। क्षेत्र के ढाबों पर भी ओवरलोड डंपर घंटों खड़े रहते हैं। इसके बाद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं करते हैं परिणाम स्वरूप इन दिनों शहर की सड़कों पर दिन और रात के समय डंपर चालक तेज रफ्तार के साथ वाहनों में ओवरलोड रेत और गिट्टी भरकर अवैध रूप से परिवहन कर रहे हैं। हादसों की आशंका बनी हुई है। शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा। रेत माफियाओं को अधिकारियों का भी डर नहीं है। प्रशासनिक, पुलिस और खनिज विभाग के अधिकारी सख्त कार्रवाई करने से बचते दिख रहे हैं। जब गांव में ओवरलोड डंपर प्रवेश करते हैं तो चारों तरफ धूल ही धूल उड़ती है और पीछे वाला वाहन नहीं निकल पाता जिससे जाम की स्थिति लगातार बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811