मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
ग्राम जमुनिया में रहने वाले रानू प्रसाद अहिरवार ने दीवानगंज चौकी थाना सलामतपुर में अपने पत्नी बिना कुछ बताएं घर से कही चली जाने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रानू प्रसाद ने बताया कि मेरा विवाह 6 साल पहले ग्राम ललरिया में हुआ है। मेरे और मेरी पत्नी के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं बड़ी लडकी की उम्र 4 वर्ष है जबकि छोटा लड़का की उम्र 18 माह है। मेरे साथ मेरे पापा और मेरी मां रहे हैं। मेरे साले का एक्सीडेंट होने से घायल हो गया था जिससे देखने के लिए मैं 9 मार्च को सुबह 11 बजे साले को देखने बेरसिया जिला भोपाल गया था। 10 मार्च को शाम 5 बजे घर आया तो मुझे घर पर मेरी पत्नी और दोनों बच्चे नहीं दिखे तो मैंने अपने पिता एवं मां से पूछा की यह तीनों नहीं दिख रहे हैं कहां गए हैं तो उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे के आसपास बहू दोनों बच्चे को लेकर अस्पताल का बोलकर गई थी जो अभी तक नहीं आई है। मैंने अपनी पत्नी और बच्चों को आसपास के गांव काफी ढूंढने की कोशिश की मगर उनका कहीं भी पता नहीं चला। इसके बाद मैंने भोपाल, विदिशा, बेरसिया ,रायसेन और रिश्तेदार के यहां भी ढूंढा मगर उन तीनों का आज तक कुछ पता नहीं चला है मुझे डर है कई कोई बड़ी अनहोनी ना हो जाए इसलिए मैंने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है मेरी पत्नी अपने साथ पहने हुए गहने गले का मंगलसूत्र, कान में टॉप्स , पैरों मैं पायल एवं अपने मायके से लाए हए घर में रखे हुए कुछ पैसे ले गई है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में लिया है।