Let’s travel together.

सोमवती अमावस्या आज के दिन बन रहा खास संयोग

0 250

ज्येष्ठ मास की अमावस्या सोमवार को दिन पड़ रही है। इस कारण इसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। सोमवती अमावस्या के दिन काफी खास संयोग बन रहा है जो काफी वर्षों बाद बन रहा है। इस दिन सोमवार पड़ने के साथ-साथ शनि जयंती पड़ रही है। इतना ही नहीं इस दिस सर्वार्थ सिद्ध योग के साथ सुकर्मा योग बन रहा है। माना जाता रहा है कि ऐसा संयोग करीब 30 सालों बाद बन रहा है। ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत भी पड़ता है जिसमें सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी और अच्छे स्वास्थ्य के लिए बरगद के पेड़ की पूजा करती है। जानिए सोमवती अमावस्या का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।
अमावस्या तिथि आरंभ – 29 मई 2022 को दोपहर 02 बजकर 54 मिनट से
अमावस्या तिथि समाप्त – 30 मई 2022 को शाम 04 बजकर 59 मिनट तक।

अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 08 मिनट से 04 बजकर 56 मिनट से

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान कर लें।सोमवती अमावस्या के दिन गंगा स्नान का अधिक महत्व है। इसलिए गंगा स्नान जरूर करें।
अगर आप स्नान करने के लिए नहीं जा पा रहे हैं तो घर में ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल डालकर नहा लें।इसके बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना चाहिए।सोमवती अमावस्या के दिन अपनी योग्यता के अनुसार दान जरूर देना चाहिए।पितरों की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध आदि कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811