मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
आपसी सौहार्द व उमंग का पर्व होली ग्रामीण इलाकों में बड़े धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। होली के त्योहार पर लोग उल्लास व उमंग में सराबोर होते रहे। कस्बा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली के दिन दोपहर तक लोग गीले रंगों से होली खेले और शाम होने पर गुलाल से पर्व का आनंद लिया। लोग एक-दूसरे के आवास पर पहुंच कर होली की गले लगा कर बधाई देते रहे।

दीवानगंज सहित आसपास के गांव अंबाडी, सेमरा, नरखेडा, नीनोद, जमुनिया, मुस्काबाद, मुड़ियाखेड़ा, सत्ती, बांसिया, काली टोर, पिपरई,बरजोरपुर, सरार, बालमपुर ,देहरी, मुनारा, कायम पुर संग्रामपुर, भील टोला आदि गांव में रंग व गुलाल के साथ एक-दूसरे से गले लगाकर होली की शुभकामनाएं ग्रामीण देते दिखे। होली नगर सहित क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पूरे उत्साह व शांति के साथ मनाया गया। बच्चों ने तो होली जलने के तुरंत बाद ही होली खेलने प्रारंभ कर दिया था। युवाओं की टोलियां सुबह से ही रंग-बिरंगी टोपियों को पहन कर एक-दूसरे को रंगों से सराबोर करते रहे। इसमें कोई भाग रहा था तो कोई दौड़ रहा था उत्साह के साथ शाम से ही देर रात तक घर पर आने-जाने वालों को लोगों ने तमाम पकवानों जैसे गुझिया, चिप्स, पापड़, भजिया आदि खिलाया। सभी गांव में ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया जिसमें ग्रामीण सम्मिलित होकर नाचते हुए नजर आए। होली का उत्साह इस बार रंगों के डालने से अधिक गुलाल लगाने के प्रति देखा गया। दोपहर होत-होते ग्रामीण अंचलों में जुलूस निकालना प्रारंभ हो गया। जुलूस का हर घर के सामने गुलाल और रंगों से स्वागत किया गया।

दीवानगंज के गोसाई मोहल्ला और नरखेड़ा गांव में केवल गोबर के कंडो की होली जलाई जाती है। यहां पर वर्षों से केवल कांडों की होली जलती है इसमें लकड़ी का बिल्कुल उपयोग नहीं होता है। वही दीवानगंज के गोसाई मोहल्ला में लठमार होली प्रारंभ हो गई है जो रंग पंचमी तक चलती रहेगी। इसमें गुसाई मोहल्ला की महिलाएं और हुरियारों पर लठ वर्षा कर उनका स्वागत करती है।