– 25 गांव के ग्रामीण होंगे सम्मिलित
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
होली के बाद दूज पर बालमपुर और कयामपुर में ठाकुर बाबा के यहां विशाल मेले का आयोजन होगा। तो वही तीज पर गांव निनोद में भी ठाकुर बाबा के स्थान पर विशाल मेला का आयोजन होगा। जिसमें आसपास 25 गांव के ग्रामीण हजारों की संख्या में पहुंचकर ठाकुर बाबा के दर्शन करेंगे।
तीनों गांवो में ठाकुर बाबा के स्थान पर ग्रामवासी सबसे पहले पूजा आरती करते हैं। इसके बाद राई नृत्य चालू होता है। यहां की ऐसी मान्यता है कि यदि जिस साल यहां पर राई नृत्य नहीं किया जाता उस साल गांव में कोई ना कोई आपदा आ जाती है। वहीं कयामपुर और निनोद में ठाकुर बाबा के स्थानों की एक विशेषता है कि होली पर्व के बाद की गई पूजा में ठाकुर बाबा को चढ़ाए हुआ प्रसाद श्रद्धालुओं को हाथों में नहीं नहीं लेते बल्कि फेंककर दिया जाता है।