Let’s travel together.

“वॉक फॉर हेल्थ, वॉक फॉर अवेयरनेस” वॉकथॉन में सहभागिता की उप मुख्यमंत्री ने की अपील

0 37

महिला स्वास्थ्य, सशक्त समाज की नींव: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल.उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि महिला स्वास्थ्य किसी भी सशक्त समाज की नींव है। सरकार महिला स्वास्थ्य जागरूकता और देखभाल सुविधा के सशक्तीकरण के लिये सतत प्रयासरत है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “वॉक फॉर हेल्थ, वॉक फॉर अवेयरनेस” वॉकथॉन में सहभागिता की अपील की है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि शासकीय कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में विकसित किये जा रहे प्रिवेंटिव गायनेकोलॉजी एंड इनफर्टिलिटी सेंटर महिला स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्र में महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य समाधान की सेवाएं होंगी।

वॉकथॉन का आयोजन 8 मार्च को सुबह 7 बजे अटल पथ (स्मार्ट सिटी, प्लैटिनम प्लाजा) भोपाल से किया जायेगा। वॉकथॉन में महिला स्वास्थ्य, बचावात्मक स्त्री रोग, बांझपन और कैंसर से बचाव के प्रति जागरूकता का प्रसार करने का कार्य किया जायेगा। साथ ही कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में विकसित किये जा रहे “प्रिवेंटिव गायनेकोलॉजी एंड इनफर्टिलिटी सेंटर” की सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |     आचार्य श्री का समाधि दिवस मनाया गया     |     एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811