Let’s travel together.

शराबी ने स्टेट हाईवे पर बाइक रखकर यातायात किया बाधित : मना किया तो चबा ली पुलिस की उंगली,कार्यवाही का इंतजार

0 111

रिपोर्ट धीरज जॉनसन, दमोह

दमोह जिले के हटा से दमोह सड़क मार्ग पर ग्राम लुहारी के निकट एक शराबी द्वारा सड़क के बीच में बाइक रखकर आवागमन बाधित करने और पुलिस द्वारा वजह पूछने पर शराबी द्वारा पुलिस की उंगली चबा दिए जाने का मामला सामने आया, जिसकी कार्यवाही का इंतजार है।

जानकारी के अनुसार ग्राम लुहारी के निकट वाहन क्रमांक एमपी 34 एमएन 0851को सड़क के मध्य खड़ा कर एक व्यक्ति नशे में लिप्त होने पर, वहां से आने-जाने वाले लोगों और वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लोगों ने उसे ऐसा करने से मना किया पर वह किसी की भी नहीं सुन रहा था,उस वक्त हटा से बांदकपुर की ओर ड्यूटी पर पुलिस कर्मी जा रहे थे जिन्होंने रुककर व्यक्ति से जानकारी लेना चाही, पर व्यक्ति ने जवाब न देते हुए एक पुलिस वाले की उंगली ही चबा ली और उनके अंगूठे में भी आंतरिक चोट पहुंची। शराबी द्वारा पुलिस कर्मी की चबाई गई उंगली का इलाज अस्पताल में किया गया, स्थानीय लोगों का कहना था कि शराब पीकर जो लोग नियमों का उल्लंघन करते है उन पर सख्त कार्यवाही और प्रकरण दर्ज होना चाहिए, इस मामले में थाना हटा से जांच के बाद आगे की कार्यवाही का इंतजार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मानस के स्वाध्याय से समझें जीवन का वास्तविक अर्थ – पं. रामगोपाल तिवारी     |     इंदौर में कोचिंग टीचर पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज     |     दोस्ती का झांसा देकर ब्लैकमेल करने वाली शातिर गैंग को पुलिस ने पकड़ा     |     अज्ञात वाहन की टक्कर गंभीर रूप से तेंदुआ घायल     |     कलेक्टर रात में जिला अस्पताल पहुंचे, सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के उपचार की ली जानकारी     |     गणेश घाटी पर दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 26 घायल     |     पिछले कई वर्षों से नगर की शांति समिति सूची नहीं हुई अपडेट, अभी तक हवा में ही होती आ रही बैठकें     |     नशे में धुत युवक का उत्पात, स्कूल बस रोककर मचाया हंगामा, बच्चों में दहशत     |     अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत     |     संकल्प से समाधान योजना के तहत सेमरा पंचायत में लगा शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811