– किसान सम्मान निधि की राशि भी किसानों के खातों में पहुंची
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी में सोमवार को पीएम किसान सम्मान निधि किसानों के खाते में पहुंचाई गई। इस दौरान शिवपुरी के कृषि विज्ञान केंद्र पर किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार के भागलपुर जिले में किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करने के कार्यक्रम लाइव टीवी प्रसारण के माध्यम से सुना। शिवपुरी कृषि विज्ञान केंद्र इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे। इस दौरान यहां उपस्थित किसानों को उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी और समसामयिक परामर्श भी दिया गया।
पीएम किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी द्वारा बिहार राज्य के भागलपुर जिले से किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त के रूप में देश भर के कुल 9.7 करोड़ किसानों के खाते में 2000/-प्रति किसान के मान से कुल 22 हजार करोड़ रूपए की राशि डीबीटी के द्वारा विमोचित कर किसानों के खाते में पहुंचाई गई एवं देश के अनेक किसानों से सीधा संवाद करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री जी किसानों को संबोधित किया। कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी के सभागार में किया गया जिसमें कुल 100 से अधिक कृषक बंधु उपस्थित होकर लाभान्वित हुए।
कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जलाधीश रवीन्द्र चौधरी एवं विशेष अतिथि के रूप में शिवपुरी जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा अमित यादव एवं जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग जिला शिवपुरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि यू. एस. तोमर एवं अन्य विभाग प्रमुख भी उपस्थित रहे।
कृषि विज्ञान केन्द्र पर कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार के मार्गदर्शन में डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह, डॉ. एएल.बसेड़िया, नीरज कुमार कुशवाहा, श्री विजय प्रताप सिंह, श्री सतेन्द्र गुप्ता एवं श्रीमती आरती बंसल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह, डॉ एएल बसेड़िया एवं डॉ लक्ष्मी द्वारा संवाद एवं व्याख्यान के रूप में कृषकों को उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी एवं समसामयिक परामर्श भी दिया गया।