Let’s travel together.

3 दिन में बिजली कंपनी ने 60 से 70 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे

0 106

-कुछ उपभोक्ताओं के बिल जमा करने पर जोड़ भी घर, कनेक्शन काटने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बकाया राशि वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बिजली उपभोक्ताओं से बकाया राशि कंपनी में जमा कराने आग्रह किया गया। जिन उपभोक्ताओं के 2000 रुपए से अधिक बिल है उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। दीवानगंज में 3 दिनों में ही 70 कनेक्शन काटे गए। जो उपभोक्ता लगे हाथ बिल जमा कर रहा है उनके कनेक्शन भी जोड़े जा रहे हैं।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बकाया राशि वसूली के लिए सघन प्रयास किये जा रहे हैं। इन प्रयासों के अंतर्गत बकाया राशि वसूली के लिए घर-घर जाकर बिजली कर्मचारी और अधिकारी राजस्व वसूली में लगे हुए हैं। बिजली कंपनी ने राजस्व वसूली की वृद्धि के प्रयास तेज कर दिये गये हैं।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने यह भी निर्देश दिये हैं कि विजीलेंस द्वारा बनाये गये प्रकरणों में बकाया राशि की वसूली भी तेज की जाए। इसके अलावा ऑडिट द्वारा निकाली गई बकाया राशि और अन्य कारणों से बकाया राशि को उपभोक्ता के बिल में जोड़कर राजस्व वसूली की जाए। बिजली कर्मचारियों ने बताया कि काटे गये कनेक्शनों की रात्रि में चेकिंग की जाएगी ताकि बकायादार उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली का उपयोग न कर सके। यदि कोई उपभोक्ता ऐसा करता पाया जाता है तो उसके विरूद्ध बिजली अधिनियम-2003 की धारा 138 के अंतर्गत प्रकरण बनाया जाए।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार ने कंपनी कार्यक्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बकाया राशि का भुगतान निर्धारित् देय तिथि से पूर्व करें। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बकायादार बिजली उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि बिजली कनेक्शन विच्छेदन की अप्रिय कार्यवाही से बचने के लिए विद्युत बिलों का भुगतान तत्काल सुनिश्चित करें। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि बिजली वितरण कंपनी के कार्मिकों द्वारा बिजली बिल के भुगतान की रसीद मांगे जाने पर उन्हें रसीद अवष्य दिखाएं, ताकि बिजली उपभोक्ताओं को अनावश्यक असुविधा न हो।

2000 से ऊपर वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं यहां अभियान 31 मार्च तक चलेगा इसमें जिन उपभोक्ताओं ने अभी बिल जमा नहीं किए है वहां शीघ्र बिल जमा करें नहीं तो आने वाले समय में कनेक्शन काटे कांटे जाएंगे
मनीष कुमार जूनियर इंजीनियर सांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन की बेटी श्रुति गोयल बनी जिले की पहली कंपनी सेक्रेट्री     |     प्रशांत विश्वकर्मा बने कंपनी सेक्रेट्री, क्षेत्र में पहली बार किसी ने हासिल की सीएस उपाधि     |     फिर बदला मौसम काले बादलों से किसानों की बढ़ी चिंता     |     बरसाना की तर्ज पर दीवानगंज में लठमार होली     |     बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई बकाया राशि पर दो किसानों की मोटर जब्त     |     महिला समूह की दीदियों ने लगाया दो दिवसीय होली मेला     |     पद्मश्री डॉ. बी. के. जैन के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने व्यक्त किया गहन शोक     |     मंडीदीप में होली पर कड़ी सुरक्षा, पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी     |     भोपाल में सख्त प्रशासनिक संदेश: समय पर नहीं पहुंचे तो होगी कार्रवाई     |     रीवा में विमानन सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण कार्यों की उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की समीक्षा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811