कही लवालब भरी हे नहरे
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सम्राट अशोक हलाली डैम की नहर का पानी एक सप्ताह से अंबाडी, सेमरा और मुस्काबाद गांव के किसानों के खेत तक नहीं पहुंच पा रहा है जिससे तीनों गांव के हजारों किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित है। किसान महेश लोधी, हेमंत लोधी, अजय मीणा, महेंद्र मीणा, चंचल मीणा आदि किसानों ने बताया है कि हम सभी किसान एक सप्ताह से परेशान हो रहे हैं क्योंकि नहर में पानी नहीं आ रहा है। रात में भी कई बार आकर नहर को देखते हैं। सुबह से लेकर शाम तक नहर के पास सभी किसान आकर बैठ जाते हैं। फसलों में केवल एक ही पानी लगा है। दूसरे पानी की फसलों को अब ज्यादा जरूर पड़ रही है क्योंकि दिन में तेज धूप होने के कारण फासले पर असर पड़ा है।

जबकि जमुनिया, बरजोर पुर, नर खेड़ा, सरार आदि गांव में नहर का पानी आ रहा है। भोपाल विदिशा हाईवे पर पर स्थित कर्क रेखा तक नहर का पानी पहुंच रहा है लेकिन हमारे खेतों तक पानी नहीं आ रहा है। अगर हालत यही रहे तो हमारी फसले खराब हो जाएगी क्योंकि इस समय फसलों को ज्यादा पानी की आवश्यकता है।
जितेंद्र मीणा जसवंत लोधी यदि किसानों का कहना है कि विभाग केवल फरवरी के महीने तक ही नहर चलाएगा इसके बाद बंद हो जाएगी। जबकि इस क्षेत्र के किसानों ने अपने खेतों में गेहूं, चना, मटर यदि की बोनी धान निकालने के बाद की है।
इसलिए इस क्षेत्र के किसानों को मार्च के महीने तक पानी की आवश्यकता रहेगी।इससे पहले अगर नहर बंद होती है तो इसका असर फसलों पर पड़ेगा।