भोपाल ।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा अल्प प्रवास के दौरान गृह ग्राम ढ़ेरा में कुलदेवी के दर्शन किये। उप मुख्यमंत्री ने कुलदेवी की विधिवत पूजा अर्चना तथा आरती की। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ढ़ेरा के प्रसिद्ध विश्वेश्वरनाथ शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान महादेव की पूजा अर्चना की तथा विन्ध्य क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।
उप मुख्यमंत्री ने गृह ग्राम के आमजनों से भेंट कर उनके समस्याएँ सुनी । उप मुख्यमंत्री ने खाद्यान्न वितरण, उपचार सहायता, आयुष्मान कार्ड, मजदूरी भुगतान सहित आमजनता के आवेदनों में सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी आमजनों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए संवेदनशीलता से कार्यवाही करें। इस अवसर पर पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी सहित स्थानीय जन व अधिकारी उपस्थित रहे।