Let’s travel together.

सिद्ध पठरियाधाम में विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु, प्रतिदिन भंडारे का आयोजन

0 103

-मंदिर प्रांगण में मेले का भी आयोजन

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की गैरतगंज तहसील क्षेत्र के सिद्ध पठरिया रामरसिया धाम बालाजी हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे विष्णु महायज्ञ के आयोजन में प्रतिदिन क्षेत्र भर के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आयोजन स्थल पर प्रवचन एवं मंदिर प्रांगण में मेले के कार्यक्रम में लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रह रही है। वही समिति द्वारा प्रतिदिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

तहसील के सिलवानी मार्ग पर मुख्यालय से 8 किलोमीटर की दूरी पर पठरिया धाम स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर क्षेत्र भर में सिद्ध दरबार के लिए प्रसिद्ध है। इस स्थान पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 फरवरी से विष्णु महायज्ञ का आयोजन प्रारम्भ हुआ है। कार्यक्रम स्थल पर श्री नर्मदा महापुराण कथा का आयोजन भी किया जा रहा है।

 

इस कार्यक्रम में यज्ञकर्ता श्री मुरारी जी महाराज, यज्ञ आचार्य पंडित अवधेश प्रसाद तिवारी, जूना अखाड़ा के संत नागा जी महाराज, कथा व्यास श्री सोमनाथ जी महाराज विशेष रूप से शामिल है। कार्यक्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्या श्रद्धालुओं का हुजूम देखा जा रहा है परिसर में प्रतिदिन विशाल भंडारे का आयोजन चल रहा है वही यहां विशाल मेला भी लगा है। पठरियाधाम के पंडा भारत सिंह ने बताया कि आयोजन स्थल पर श्री भागवत कथा पर आधारित प्रवचन एवं भंडारे के आयोजन चल रहे हैं। इस आयोजन में अनेक संतों का सान्निध्य प्राप्त हो रहा है। यज्ञकर्ता एवं विप्रों द्वारा धार्मिक संस्कार किए जा रहे हैं। तथा प्रतिदिन बालाजी सरकार के आशीर्वाद से विभिन्न धार्मिक आयोजन चल रहे है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |     शास. पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजित     |     उप मुख्यमंत्री ने किया इंटेक वेल और जल शोधन संयंत्र का लोकार्पण     |     भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह का भव्य स्वागत     |     सेवा संकल्प यात्रा का छठवां दिन,देवरी तिवरैया कपसदा रैता कुथरैल मेहरसखा मनोहरा कुकेरा में लगी जन चौपाल     |     आपदा में काम आएंगे धरसीवा कालेज के, एन.एस.एस. स्वयंसेवक     |     पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने सीहोर कोतवाली थाना प्रभारी गिरीश दुबे और उनकी टीम को किया सम्मानित     |     6 छात्रों का चयन इंडिया खेलो फुटबॉल नार्थ जोन राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर हेतु     |     आशीष सोनी बने भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चे के जिला मंत्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811