Let’s travel together.

मेडिकल वेस्ट,शराब की खाली बोतलें और ऊंचे-नीचे किनारे: स्टेट हाईवे दे रहा प्रदूषण, संक्रमण और दुर्घटना को आमंत्रण

0 152

रिपोर्ट धीरज जॉनसन दमोह

शहर से जबलपुर की ओर जाने वाले स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स नाका से हथनी तिराहे के बीच इन दिनों फैला हुआ मेडिकल वेस्ट, शराब की खाली बोतलें और बेहतर साइड शोल्डर न होने के कारण ऊंचे – नीचे किनारे दिखाई देते है जो प्रदूषण, संक्रमण और दुर्घटना को निमंत्रण देते हुए प्रतीत होते है।


इस सड़क मार्ग के किनारे करीब चार अलग- अलग स्थानों पर मेडिकल वेस्ट बिखरा हुआ दिखाई देता है जो प्रदूषण और संक्रमण का कारक है जो खुले में फैंक दिया गया है यह किस निजी या सरकारी स्थान से यहां तक पहुंचा यह एक जांच का विषय हो सकता है।और इस लापरवाही पर किसी की नजर नहीं है या नजरअंदाज किया जा रहा है। खुले स्थानों पर बिखरा यह वेस्ट हानिकारक होने के बावजूद इसे यहां वहां फैलाया जा रहा है और कुछ स्थानों पर इसे जलाया भी गया है यह किस निजी या सरकारी स्थानों से यहां तक पहुंच रहा है यह एक जांच का विषय हो सकता है क्योंकि इसे देखकर लगता है कि नियमों की धज्जियां भी उड़ाई जा रही हैं।

इसी स्टेट हाईवे पर इन दिनों वाहन चालकों के गिरने और घायल होने की जानकारी भी सामने आ रही है। जिसका कारण यह बताया गया कि सड़क की ऊंचाई ज्यादा है और इसके किनारे काफी नीचे है जिससे क्रॉसिंग या कोई बड़े वाहन के गुजरने से छोटे और दोपहिया वाहन चालकों को अपने वाहन साइड में करना पड़ता है, परंतु सड़क के किनारे मुरम का भराव न होने के कारण या समतल न होने के कारण वे गिर कर घायल हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार टोल टैक्स नाका से हथनी तिराहे तक स्थिति ज्यादा गंभीर है जिसे ठीक किया जाना नितांत आवश्यक प्रतीत होने लगा हे।

परंतु जिम्मेदार बेखबर है जबकि यह एक व्यस्ततम मार्ग है, रात्रि में यहां से गुजरना एक जोखिम भरा काम है क्योंकि उक्त स्थान पर अंधकार भी रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क ऊंची होने के कारण बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, वाहनों को सड़क से नीचे उतारने में कठिनाई होती हैं और गिर भी जाते है इसे ठीक होना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही: गठानों में निकले फटे-पुराने व कम बारदाने, संस्था को लाखों का नुकसान     |     गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर     |     हाट बाजार में पुलिस की सख्त गश्त, दुकानदारों को दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश     |     300 दिन में 26 हजार किलोमीटर साइकिल से चारधाम–ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर अपने घर लौटे रहे दो भक्त     |     जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ      |     शिक्षा कॅरियर और विधा आत्म कल्याण के साथ संयुक्त हैं- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया     |     गौ सम्मान दिवस पर निकली पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     व्यवहार न्यायालय  में स्व-गणना जागरूकता शिविर आयोजित     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरदौट उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811