Let’s travel together.

SafeClick साइबर जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज अंतिम दिन जिले मे आयोजित किए कई कार्यक्रम

0 123

रायसेन।SafeClick साइबर जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज अंतिम दिन जिले मे  कई कार्यक्रम गये।साथ ही  गुम मोबाइल आवेदन एवं CEIR पोर्टल पर दर्ज गुम मोबाइल की शिकायतों के 51 मोबाइल कीमती लगभग 6 लाख 39 हजार रुपए के जिला कंट्रोल रूम रायसेन मे पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन  कमलेश कुमार खरपुसे द्वारा वितरित किए गए।

खोये हुये मोबाइल पा कर आवेदको के चेहरे पर मुस्कान खिल गई। मोबाइल वितरण कार्यक्रम मे आए आवेदको एवं उनके परिजनो को पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा साइबर जागरूकता सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया की वर्तमान समय मे डिजिटल अरैस्ट/नकली पुलिस बन कर लोगो से पैसे ठगे जा रहे है जिससे सावधान रहना चाहिए। पुलिस कभी भी ऑनलाइन अरैस्ट नही करती।

सोशल मीडिया whatsapp पर .apk फ़ाइल भेज कर ठग आपका मोबाइल हैक कर लेते है, और आपके बैंक खाते से पैसे निकाल लेते है। थोड़े पैसो के लालच मे आकार अपने बैंक खाते को अन्य किसी को उपयोग करने न देवे। हर प्रकार की जानकारी को गूगल पर सर्च न करें।
इसी प्रकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा बताया एनीडेस्क, टीम व्यूअर, क़्विक सपोर्ट जैसे रिमोट एप किसी अन्य के कहने पर अपने मोबाइल मे डाउन लोड न करें। कैशबैक, लॉटरी जैसे ऑफर मे न फसे। आदि महत्वपूर्ण जानकारी दी।


अन्य कार्यक्रम मे उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन मे साइबर जागरूकता पर पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमे विद्यालय के छात्र-छात्राओ मे भाग लिया, प्रतियोगिता मे विजेताओ को पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम मे एएसपी रायसेन, विद्यालय के 60-70 छात्र-छात्राए, प्राचार्य, एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।


जिले के अन्य थानो द्वारा अपने थाना क्षेत्र के विद्यालय एवं सार्वजनिक स्थानो पर साइबर जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811