Let’s travel together.

आबकारी वृत रायसेन द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही

0 79

 रायसेन। आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गोंदरा, नयापुरा, राहुल नगर रायसेन, सालेरा एवं महुआखेड़ा में दबिश दी। जिसमे करीब 2 लाख 75 हजार मूल्य की अवैध और भट्टी शराब सहित बड़ी मात्रा में महुआ लाहन बरामद किया।

इस कार्रवाही में उप निरीक्षक वृत रायसेन  विवेक सक्सेना, उपनिरीक्षक वृत औबेदुल्लागंज  गौरव भद्रसेन, आबकारी उपनिरीक्षक राजेश विश्वकर्मा एवं उपनिरीक्षक वृत बेगमगंज रविन्द्र अहिरवार शामिल थे।

मुखबिर सूचनाओं के आधार पर अवैध मदिरा के विरुद्ध आज गोंदरा, नयापुरा, राहुल नगर रायसेन, सालेरा एवं महुआखेड़ा में दबिस देकर देशी मदिरा, कच्ची एवं महुआ लाहन बरामद कर कुल 08 प्रकरण बनाए गए जिसमें 03 आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया तथा 05 आरोपी मौके से फरार होने के कारण अज्ञात प्रकरण बनाए गए सभी 05 प्रकरण में कुल 10 पाव देशी मदिरा, 15 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त एवं 2700 किलो महुआ लाहन का सेंपल लेकर नष्ट किया गया सभी आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी एक्ट की धारा 34- 1(क) (च) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए ।जप्त कुल मदिरा का अनुमानित मूल्य 273700/ – रूपये है।

उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक निजाम खान, आबकारी आरक्षक संतोष मर्सकोले, गोविंद महावार, माजिद खान, सत्यवान वर्मा, भावेश चौहान, महिला आरक्षक स्वेता शिवहरे एवं नगर सैनिको का सराहनीय सहयोग रहा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |     28 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन स्थगित      |     हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के हित में हस्तक्षेप याचिका स्वीकार्य : स्टाइपेंड–पेंशन–बीमा की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811