-मुख्य रोड से हटाएंगे कचरा घर
विदिशा। विधायक मुकेश टंडन आपके विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत घर-घर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कर रहे हैं वार्ड क्रमांक 6 के क्षेत्र में विधायक मुकेश टंडन ने लोगों की समस्याएं घर-घर पहुंचकर जानी वार्ड के रहवासियों से संवाद किया।

विधायका ने पानी सप्लाई, कचरे की गाड़ी एवं अन्य सुविधाओं की जानकरी ली वार्ड भ्रमण के दौरान अभय आटा चक्की एवं मातामढ़ वाली गली के पीछे रहवासियों की मांग पर स्ट्रीट लाइट तुरंत लगवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए एवं श्री राम नगर चौराहा के आगे भूसा टाल के पास कचरा घर को समाप्त करने के निर्देश दिए इस अवसर पर विधायक मुकेश टंडन ने आमजन से भी अपील की है कि अपने घरों के आसपास गंदगी ना करें घर के कचरे को कचरा गाड़ी में ही डालें और विदिशा को साफ और स्वच्छ बनाने में नगर पालिका को सहयोग प्रदान करें।

भाजपा दुर्गा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वार्ड भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा , मंडल अध्यक्ष प्रशांत खत्री मंडल अध्यक्ष दिनेश कुशवाह एवं छत्रपाल शर्मा पार्षद प्रतिनिधि अखलेश राजपूत, डॉक्टर शरद बिलथरिया पप्पू सरदार रानू साहू विकास भट्ट कल्लू मियां आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।