मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले
दीवानगंज के रेलवे स्टेशन सेमरा मे स्थित जामिया अरबिया मदरसातुल अबरार में रविवार को सालाना जलसा का आयोजन हुआ। इस जलसा दस्तारबंदी में 3 हाफिजों की दस्तारबंदी की गई। दस्तारबंदी के साथ ही मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों ने हम्द नात तकरीर पेश कि। इस दौरान सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी द्वारा मौजूद लोगों को साइबर क्राइम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
इसके पश्चात जलसा में शामिल हुए उलमा की तकरीर हुई जिसमें उन्होंने कहा कि हिफ्जे कुरान की दौलत दुनिया की सबसे बड़ी दौलत है।
कुरान के पढ़ने और पढ़ाने वाले दोनों खुशनसीब हैं। कुरान एक ऐसी किताब है जो पूरी दुनिया के लिए हिदायत है। इस दौरान क्षेत्र भर के बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे। जोहर की नमाज के बाद दुआ के साथ समापन हुआ
बता दें कि सालाना जलसे में दूर-दूर से उलेमा कार्यक्रम में शामिल हुए। जलसे मेंमुफ्ती जिया साहब, मुफ्ती अली कदर साहब शहर काजी भोपाल, मुफ्ती युसूफ मंडी बामोरा, बड़ी संख्या में आसपास के मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे जोहर की नमाज के बाद जलसे का समापन हुआ
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।