चोरी गए करीबन 05 टन लोहे का सरिया कीमत करीब 02 लाख 85 हजार के अज्ञात आरोपियो का खुलासा कर सांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
अनिल सक्सेना रायसेन
31 जनवरी को फरियादी बंसल कंस्ट्रक्शन के लाईजिनिंग ऑफिसर रमेश प्रसाद सिंह ने थाना सांची क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौपडा निर्माणाधीन पुलिया के पास से करीबन 50-60 क्विंटल लोहे का सरिया किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले जाने संबंधी रिपोर्ट की।रिपोर्ट पर थाना सांची में अपराध धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री कमलेश खरपुसे के मार्गदर्शन में एसडीओपी रायसेन श्री प्रतिभा शर्मा, थाना प्रभारी निरी. श्री नितिन अहिरवार के द्वारा टीम घठित की जाकर अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए माल मशरूका की तलाश पतारसी की गई।

विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर चोरी गए लोहे के सरियो मे आरोपीगण ग्राम चौपडा नि. मुबीन अख्तर व फरहान खां की संलिप्तता पाई गई जिनसे करीबन 05 टन लोहे का सरिया कीमती करीब 02 लाख 85 हजार रूपये बरामद किया गया है एवं दोनो आरोपीगणो को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
सराहनीय भूमिका –
एसडीओपी रायसेन श्रीमती प्रतिभा शर्मा, थाना प्रभारी निरी. श्री नितिन अहिरवार, सउनि चालक संजय अहिरवार, प्र.आर. 700 सुरेन्द्र सिंह, प्र.आर. 465 संजय चौहान, प्र.आर. 219 सतेन्द्र लोधी, प्र.आर. 602 सुरेश गोहे, आर. 79 शैलेन्द्र सोलंकी की इस मामले में सराहनीय भूमिका रही।