Let’s travel together.

शहीद रामानंद सिंह की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

0 43

रीवा में विकास के साथ ही शांति व सौहार्द का वातावरण निर्मित हुआ है – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

रीवा। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा में विकास के साथ ही शांति व सौहार्द का वातावरण निर्मित हुआ है। लोग अब विकास की बातें करते हैं तथा अपने जनप्रतिनिधियों से नि: संकोच विकास कार्यों की मांग करते है जो यह दर्शाता है कि लोकतंत्र अब परिपक्व हो रहा है। श्री शुक्ल शहीद रामानंद सिंह की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।


उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रामानंद सिंह शोषण व अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाते थे तथा लोगों की मदद के लिये हमेशा आगे आ जाते थे। वह अपनी सहजता व सौम्यता के लिये भी जाने जाते थे। श्री शुक्ल ने कहा कि वर्षों पूर्व रीवा में अराजकता का वातावरण था। लोग सुरक्षित नहीं थे। मगर हमारी सरकार के आने के बाद रीवा व मध्यप्रदेश शांति का टापू बन गया है। लोग विकास की चर्चा करते हैं तथा अपने गली, मोहल्ले, कालोनी व शहर में विकास कार्यों के लिये जनप्रतिनिधियों से नि:संकोच अपनी मांगे रखते हैं। क्योकि जनता से चुने हुए व्यक्ति जनता के लिये ही कार्य कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने शहीद रामानंद सिंह एवं स्व. शिवेन्द्र सिंह जी को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए आश्वस्त किया कि बरा मोहल्ले का नाम शहीद रामानंद सिंह के नाम पर तथा रिलायंस पेट्रोल पंप के बगल के मार्ग का नाम स्व. शिवेन्द्र सिंह जी के नाम पर कराये जाने का कार्य किया जायेगा।

कार्यक्रम में सांसद सतना श्री गणेश सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक देवतालाब गिरीश गौतम, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व सांसद देवराज सिंह एवं बुद्धसेन पटेल, पूर्व विधायक रामलखन पटेल, श्रीमती माया सिंह, डॉ. अजय सिंह, राम सिंह, रश्मि सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में क्रांतिकारी मोर्चा से जुड़े व्यक्ति तथा स्थानीय जन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811