विदिशा। अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ सोनी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन राजकुमार जी सर्राफ प्रिंस की अनुशंसा के साथ मध्य प्रदेश में महिलाओं की विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई।
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि यह नियुक्तियां राष्ट्रीय महासचिव अशोक वर्मा व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामस्वरूप सोनी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनीष सोनी, राष्ट्रीय महिलाध्यक्ष श्री मति नीलम सोनी , आष्टा एवं राष्ट्रीय युवाध्यक्ष अमित सोनी एडवोकेट एवं समस्त राष्ट्रीय /प्रदेश पदाधिकारीयों की सहमति से की गई है।
श्रीमती रीना जडिया जबलपुर प्रदेश सचिव, शिक्षण, संस्कार, समिति अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा महिला मंडल कि प्रेरणा से श्रीमती गुंजन नितिन सोनी दरहाई जबलपुर को शिक्षण संस्कार समिती प्रदेश संयुक्त सचिव ,कु.सुरुचि सोनी जबलपुर शिक्षण संस्कार समिति प्रदेश सह सचिव, श्रीमति वीणा सोनी जबलपुर शिक्षण संस्कार समिति संभाग सचिव जबलपुर श्री मति आशा किरीट भाई जबलपुर को शिक्षण संस्कार समिति जिला सचिव, श्रीमति गरिमा गजैन्द्र सोनी दरहाई को शिक्षण संस्कार समिति नगर प्रभारी जबलपुर के पद पर नियुक्त किया गया है । महिलाओं की इन नियुक्तियों से स्वर्णकार समाज की महिलाओं में हर्ष व्याप्त है।