Let’s travel together.

पीएमश्री,एक्सीलेंस कॉलेजों के अतिथि विद्वानों के होंगे स्थानांतरण

0 39

भोपाल।सूबे के सरकारी कॉलेजों में रिक्त पदों में जो अतिथि विद्वान पीएमश्री एवं एक्सीलेंस कॉलेजों में सेवा कर रहे थे उनके स्थानांतरण के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने कैलेंडर जारी कर दिया है।जिसके अनुसार 20/1/2025 से 25/1/2025 तक अतिथि विद्वानों को च्वाइस फिलिंग करना है इसके बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी और महाविद्यालयों का आवंटन किया जाएगा।जो कॉलेज अतिथि विद्वानों को आवंटित होगा उनको 28/1/2025 से 31/1/2025 तक ज्वाइनिंग देनी है।वही प्राचार्य भी ज्वाइनिंग के बाद बचे हुए पदों को पोर्टल में अपडेट करेंगे।अब विभाग पूरी तरह से पीएमश्री और एक्सीलेंस कॉलेजों को अपडेट करने में लगा हुआ है।

पिछले माह ही लगभग 630 प्राध्यापकों की लिस्ट जारी हो चुकी थी डिप्लॉयमेंट की

अभी पिछले माह ही उच्च शिक्षा विभाग ने लगभग 630 प्राध्यापकों का इंटरव्यू लेकर स्थानांतरण किया था।जिसको विभाग ने दो माह के लिए डिप्लॉयमेंट नाम दिया था।अब ऐसी संभावना बन रही है कि जल्द ही ट्रांसफर लिस्ट जारी की जाएगी।जिससे पीएमश्री एवं एक्सीलेंस कॉलेजों में नियमित प्राध्यापकों की नियुक्ति होगी।

अतिथि विद्वानों ने कहा,स्थाई/समायोजन करे सरकार तब बात बने
वहीं अतिथि विद्वान महासंघ ने सरकार एवं शीर्ष अधिकारियों से फिर गुहार लगाई है।संघ के मीडिया प्रभारी डॉ आशीष पांडेय ने कहा कि रिक्त पदों के विरुद्ध सेवा करने वाले अतिथि विद्वानों को स्थाई/समायोजन करना चाहिए सरकार को एवं विभाग को अनुभव योग्यता के आधार पर।ऐसे में हर पल अतिथि विद्वानों को बाहर होने का डर सताता रहता है।डॉ पांडेय ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी एवं उच्च शिक्षा मंत्री जी एवं शीर्ष अधिकारी संवेदनशीलता मानवीयता के साथ ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए अतिथि विद्वानों को स्थाई करें एवं फिक्स मासिक वेतन दे जिससे एक खुशहाल वातावरण में विद्वान बची हुई जिंदगी जी सकें।

इनका कहना हे –
मुख्यमंत्री जी,उच्च शिक्षा मंत्री जी से करबद्ध प्रार्थना है कि अब और इंतजार ना करवाएं।अतिथि विद्वानों की उम्र 55 से 60 वर्ष हो चुकी है अब स्थाई करें कैडर बनाए।रोज रोज अंदर बाहर का मामला खत्म होना चाहिए।विद्वान अनुभवी हैं योग्य है फिर भी स्थाई नहीं है।
डॉ देवराज सिंह प्रदेश अध्यक्ष महासंघ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811