Let’s travel together.

रायसेन की रामलीला ::  विभीषण के पुत्र तारिणी सेन ने राम लक्ष्मण से दो दिन तक किया युद्ध अंत में मारा गया

0 114

 

 सी एल गौर रायसेन

ऐतिहासिक रामलीला के चलते बुधवार को स्थानीय कलाकारों द्वारा तारिणी सेन वध प्रसंग की आकर्षक लीला का मैदानी मंचन किया। प्रस्तुत की गई लीला के अनुसार लंका पति रावण के सामने विचित्र स्थिति बन रही है एक के बाद एक-एक कर रन मैदान में मारे जा रहे हैं इस बात को लेकर रावण चिंतित होता है इसके पश्चात वह विभीषण के पुत्र तारिणी सेन के पास पहुंचता है और कहता है कि हे तारिणी सेन भले ही मैं तुम्हारे पिता विभीषण को लंका से भगा दिया परंतु तुम मेरे अपने हो तुम मेरा कहना मत टालना तुम्हें राम और लक्ष्मण से युद्ध करने के लिए जाना है । इस प्रकार से रावण का आदेश मानकर तारिणी सेन अपनी पत्नी मीनाक्षी से कहता है कि तुम यही रहना मैं युद्ध करने के लिए जा रहा हूं परंतु विभीषण की धर्मपत्नी मीनाक्षी नहीं मानती क्योंकि वह भी युद्ध लड़ने में चतुर् थी और कहती है कि मैं भी स्वामी तुम्हारे साथ चलूंगी जो तुम्हारा हाल होगा वही मेरा होगा मैं यहां नहीं रहूंगी इस तरह से दोनों पति-पत्नी रामा दल की ओर जाते हैं और वहां विभीषण जी को देखकर बोले की मैं आपको प्रणाम करता हूं विभीषण ने पूछा कहो पुत्र यहां कैसे आए हो क्या भाई रावण ने तुम्हें भेजा है इस पर तारिणी सेन ने कहा की हां पिता श्री मुझे राम लक्ष्मण से युद्ध करने के लिए भेजा गया है मैं युद्ध अवश्य करूंगा।

इस प्रकार से भगवान राम लक्ष्मण हनुमान जी सहित युद्ध मैदान में जाते हैं और पूरे दिन भर तारणीसेन और उनके बीच युद्ध होता है युद्ध करते-करते शाम हो जाती है ऐसा मानकर भगवान राम और लक्ष्मण वापस आ जाते हैं परंतु दूसरे दिन भी तारिणी सेन युद्ध के लिए सामने आ जाता है इस पर भगवान राम विभीषण जी से पूछते हैं कि कहो विभीषण जी तुम्हारा पुत्र है इसे अब मारना ही होगा बताएं। इस प्रकार से विभीषण राम जी से कहते हैं कि हे प्रभु तारिणी सेन ऐसे नहीं मरेगा जब तक आपकी पीठ नहीं देख लेगा तब तक वह नहीं मर पाएगा आप युद्ध के दौरान तारिणी सेन की ओर पीठ कर देना तभी जाकर मर पाएगा क्योंकि वह मेरा पुत्र है और मेरे हृदय में बस आप बसे हुए हैं और वहीं तारिणी सेन के हृदय में है इसलिए उसे पहले पीठ बताना फिर मार देना । इस प्रकार से तारिणी सेन को भगवान राम और लक्ष्मण मार देते हैं। रामलीला के अंतिम दौर में मायावी रावण तरह-तरह की माया चला कर राम और लक्ष्मण से युद्ध करेगा गुरुवार को भी लंका पति मायावी रावण बनकर भगवान राम युद्ध करने आएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811