सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले के गैरतगंज नगर के पाठा मौहल्ला माता मंदिर क्षेत्र में विशेष निधि से बन रहे श्रीरामचरित मानस भवन निर्माण का क्षेत्रीय विधायक डा. प्रभुराम चौधरी ने निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता के साथ निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
पाठा मौहल्ला माता मंदिर क्षेत्र में विशेष निधि से 20 लाख की लागत से स्वीकृत हुए श्रीरामचरितमानस भवन का निर्माण नगर परिषद द्वारा कराया जा रहा है। विधायक डा. प्रभुराम चौधरी के प्रयास से इस भवन के निर्माण को स्वीकृति मिली है। विधायक ने इस निर्माण के कार्य का गैरतगंज दौरे के समय औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि समय सीमा में जल्द से जल्द निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। जपं अध्यक्ष विजय पटेल, नप अध्यक्ष जिनेश सिंघई, मंडल अध्यक्ष संजय जैन, नप उपाध्यक्ष अशोकसिंह ठाकुर, महेंद्र तिवारी, रामकृपाल श्रीवास्तव, दरयाव पटेल, गुलाबसिंह यादव, आशीष जैन, संतोष मालवीय सहित अनेक लोग मौजूद रहे।