मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 दीवानगंज पुलिस चौकी के सामने स्थित डोलाघाट हनुमान मंदिर पर सात दिवसीय राम चरित मानस महायज्ञ एवं भागवत कथा का प्रारंभ होने से पहले भव्य रूप से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा डोलाघाट हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुईं जो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज से होते हुए फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज, खेड़ापति हनुमान मंदिर दीवानगंज, भवानी चौक दीवानगंज, सोसाइटी दीवानगंज, अयोध्या धाम मंदिर अंबाडी, और गणेश मंदिर चौराहा , चांदनी चौक अंबाडी के विभिन्न मार्गो से होते हुए से डोलाघाट हनुमान मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में छोटी-छोटी कन्याएं, माता, बहने ,बुजुर्ग अपने सर पर कलश रखकर चल रही थी। कुलहड़िया, दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा नर खेड़ा सहित आसपास के क्षेत्र की सभी भक्तगण नंगे पैर 10 किलोमीटर पैदल चलते हुए दोपहर 3 बजे डोला घाट हनुमान मंदिर पर कलश यात्रा पहुंची। इसके उपरांत रामचरितमानस एवं भागवत कथा का प्रारंभ हुआ। कथा रोज 12 से 4 बजे तक कथा वाचक द्वारा सुनाई जाएगी।

डोलाघाट हनुमान मंदिर कुलहड़िया पर लगातार 15,वर्षों से 24 घंटे रामायण पाठ निरंतर चल रहा है। इस मंदिर में रहने वाले श्रीश्री 1008 यज्ञदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज की उपस्थित में हो रहा है कथा 7 दिन से चलेगी। 9 जनवरी को पूर्ण आहुति के साथ यज्ञ का समापन विशाल भंडारे के साथ होगा।
बता दे कि भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित हनुमान मंदिर कुलहड़िया के सामने मंदिर नहीं बनने से पहले आए दिन एक्सीडेंट हुआ करते थे। दुर्घटना में लोगो की मौत भी हो चुकी थी। हर एक-दो दिन में दुर्घटनाएं होती रहती थी। इससे विचलित होते हुए श्रीश्री 1008 यागदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज और ग्राम वासियों ने यहां पर हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की गई। जब से मंदिर बना तब से आज तक इस जगह दुर्घटना नहीं हुई है।