Let’s travel together.

कोहरे के कारण हाइवे पर चलने वाले वाहन और राहगीर हुए परेशान

0 58

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सर्द हवाओं और कोहरे ने दीवानगंज क्षेत्र में ठंड बढ़ा दी है। गुरुवार, शुक्रवार की सुबह पूरेे दीवानगंज क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। बढ़ती ठंड और कोहरे के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क यातायात के साथ ही रेलवे सेवाएं भी प्रभावित हुईं हैं। कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं सड़क पर विजिबिलिटी भी 50 फीट तक पहुंच गयी है।ग्रामीण इलाकों मे यह और भी कम रही। कोहरे और ठंढ के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाते जाते दिखाई दिए शुक्रवार की सुबह भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर सुबह 9 बजे 50 फीट दूर का वहान भी दिखाई नहीं दे रहा था। जिससे हाईवे पर चलने वाले वाहन चालक परेशान होते हुए दिखाई दिए। सुबह 11 बजे तक मौसम साफ हो गया था। इसके अलावा सुबह 50 फीट या उससे कम दूरी की दृश्यता की स्थिति रहेगी। भोपाल विदिशा हाईवे से निकालने वाले वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अब बांग्लादेश में भी ‘जनादेश चोरी’ के आरोप के क्या मायने?अजय बोकिल     |     फ्लोरोसिस जिला स्तरीय कोऑर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन     |     मेहगांव में किशोरी विकास व्यक्तित्व शिविर संपन्न     |     गीदगढ़ गौशाला में मृत पड़ा तेंदुआ, मौत का कारण अज्ञात, तेंदुए की मौत कैसे हुई होगी जांच     |     श्री सिद्धेश्वर धाम सिद्ध गुफा पर राम कथा और अश्वमेध महायज्ञ की पूर्ण आहुति के साथ समापन     |     गोदावरी पॉवर एण्ड इस्पात लिमिटेड में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा     |     धीवर समाज माँढर परगन के वार्षिक आमसभा में मेघावी छात्र छात्रो का हुआ सम्मान     |     संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई     |     गांव गरीब के भविष्य को उज्जवल बनाना चाहते थे डॉ खूबचंद बघेल     |     शिवपुरी में अचानक मौसम में बदलाव, बारिश और ओलावृष्टि हुई, किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811