Let’s travel together.

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले: ‘अब मैं बूढ़ा हो रहा हूं, नहीं रही पहले जैसी क्षमता’

0 173

भोपाल ।मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में विकास कार्यों के भूमि पूजन के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार शाम को अशोकनगर पहुंचे। इस दौरान सिंधिया गुना मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस सब इंस्पेक्टर के घर भी पहुंचे और संवेदना व्यक्त की। यहां एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी उम्र का जिक्र किया और खुद को बूढ़ा बताया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को भीषण गर्मी में लू से बचने का नुस्खा भी बताया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मैं अब बुढ़ापे की ओर चल रहा हूं, 20 साल पहले मेरी जो क्षमताएं थीं, आज वे नहीं हैं। इसलिए युवाओं से मेरा अनुरोध है कि वे भी लगातार पार्टी के लिए काम करें। आज भी मेरी जितनी क्षमता है, मैं उस हिसाब से कार्य करता हूं।

जेब से प्याज निकालकर दिखाया

इसके साथ ही सिंधिया ने मंच से कहा कि मैं प्राचीन बातों पर विश्वास करता हूं, पहले कहा जाता था कि जब धूप में निकलो तो गमछा या प्याज जेब में रखकर निकलो। मैं तो आज भी अपनी जेब में प्याज रखकर निकलता हूं। सिंधिया ने इस दौरान ने मंच से अपनी जेब से प्याज निकाल कर भी दिखाया।

जयवर्धन सिंह पर बोला हमला

वहीं गुना में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले शिकारियों की कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह के साथ सामने आईं फोटोज को लेकर सिंधिया ने इशारों-इशारों में उनपर निशाना साधा। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में जो फोटोग्राफ्स आपके और हमारे सामने आए हैं, उसके बाद किसी भी तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं रह जाता। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जिनके घर कांच के होते हैं वे दूसरों के घर में पत्थर नहीं फेंका करते।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने दो सड़कों के उन्नयन की रखी आधारशिला     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रीवा हाट का किया शुभारंभ     |     सीधी के रामपुर नैकिनदृ चुरहट क्षेत्र में पहली बार पहुंची रेल, विंध्य में विकास के नए युग का शुभारंभ     |     कृषि उपज मंडी  में नीलामी व्यवस्था को लेकर एसडीएम ने की बैठक     |     पुलिस ने पटाखा दुकानों पर की जांच, दिये निर्देश     |     सांची में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन     |     कांग्रेस ने नगर परिषद पर  लगाये वार्ड की उपेक्षा के आरोप     |     शरद पूर्णिमा पर मांगरोल धाम में दमा-श्वास रोगियों को पिलाई जाएगी मंत्रोक्त औषधि     |     नवरात्रि के बाद भी भक्ति की धूम, खेड़ापति हनुमान माता मंदिर पर देर रात तक चला नगर भंडारा     |     230 महिलाओं को मिला स्वरोजगार का सहारा, 80 के ऋण मंजूर; शिवराजसिंह चौहान ने बेटियों के भविष्य के लिए बनाई बड़ी योजना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811