रायसेन। कलेक्टर जिला रायसेन एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय जिला रायसेन के निर्देशानुसार उपनिरीक्षक वृत बेगमगंज श्री रविन्द्र अहिरवार द्वारा मुखबिर सूचनाओं के आधार पर अवैध मदिरा के विरुद्ध आज दिनाँक 27/12/2024 को ग्राम खमरिया खुर्द, कोकलपुर, जसथ्री, कीरतपुर एवं तुलसीपार में दबिस देकर देशी मदिरा, कच्ची एवं महुआ लाहन बरामद कर कुल 06 प्रकरण बनाए गए जिसमें 02 आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया तथा 04 आरोपी मौके से फरार होने के कारण अज्ञात प्रकरण बनाए गए सभी 06 प्रकरण में कुल 26 पाव देशी मदिरा मसाला, 07 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त एवं 1150 किलो महुआ लाहन का सेंपल लेकर नष्ट किया गया सभी आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी एक्ट की धारा 34- 1(क) (च) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए l
जप्त कुल मदिरा का अनुमानित मूल्य 119000/ – (एक लाख उन्नीस हजार रूपये) है।
उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक निजाम खान, महिला आरक्षक आशा कुशवाह एवं नगर सैनिको का सराहनीय सहयोग रहा l
Udyam Registration Number : UDYAM-MP-35-0005861