Let’s travel together.

TODAY::राशिफल रविवार 22 मई 2022

0 173

मेष राशि- मन परेशान हो सकता है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। कारोबार में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मानसिक परेशानियां रहेंगी। पारिवारिक समस्याओं में कमी आ सकती है।

वृष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अति उत्साहित होने से बचें। आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। बातचीत में संतुलित रहें। वाणी में कठोरता का भाव हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि- क्रोध के अतिरेक से बचें। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आलस्य अधिक हो सकता है। स्वास्थ्‍य में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार की समस्याओं में कमी आ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। पुराने मित्र का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा।

सिंह राशि- परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। संयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। सुख-शान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। खर्च बढ़ेंगे।

कन्या राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

तुला राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार के प्रति सचेत रहें। कठिनाइयां आ सकती हैं। मानसिक स्थिति शान्त रहेगी, परन्तु पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। आय में व्यवधान आ सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। कला एवं संगीत के प्रति आकृष्ट होंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।

धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में अफसरों से सद़भाव बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहें हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि सम्भव है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।

मकर राशि- अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन भी परेशान हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

मीन राशि- मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। पिता का साथ मिलेगा। यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811