दीवानगंज क्षेत्र के आसपास के गांव में 2 दिन से पढ़ रहा है कोहरा ,भोपाल विदिशा हाईवे पर वाहनों को चलने में हो रही है समस्या
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सर्द हवाओं ने दीवानगंज क्षेत्र में ठंड बढ़ा दी है। बुधवार गुरुवार की सुबह पूरे दीवानगंज क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। बढ़ती ठंड और कोहरे के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क यातायात के साथ ही रेलवे सेवाएं भी प्रभावित हुईं हैं। कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं सड़क पर विजिबिलिटी भी 100 फीट तक पहुंच गयी है।ग्रामीण इलाकों मे यह और भी कम रही। कोहरे और ठंढ के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ पड़ा। सुबह बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाते जाते दिखाई दिए। गुरुवार की सुबह भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर सुबह 8 बजे 50 फीट दूर का वहान भी दिखाई नहीं दे रहा था। हालांकि आने वाले दो दिनों में कोहरा और बढ़ेगा। सुबह 11 बजे तक मौसम साफ हो गया था। बुधवार गुरुवार को सुबह 100 फीट से कम दूरी की दृश्यता की स्थिति में भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर चलने वाले वाहन चालकों को काफी सतर्क होकर वाहन चलाना पड़ा। कई चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ी।