Let’s travel together.

दुर्घटना रोकने एवं सुरक्षा की दृष्टि से लगी रैलिंग हुई तहसनहस 

0 52

देवेन्द्र तिवारी सांंची,रायसेन

सांची से राष्ट्रीय राजमार्ग निकला है इस मार्ग पर हजारों की संख्या में वाहनों की दौड़ भाग लगी रहती हैं इन वाहनों के बचाव के लिए लगाई गई लोहे के रैलिंग अधिकांश या तो तहसनहस हो चुकी हैं अथवा निकाली जा चुकी हैं इस ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग सहित ऐजेंसी बेखबर बन चुकी हैं।

जानकारी के अनुसार इस नगर से जब राष्ट्रीय राजमार्ग निर्मित किया गया था तब इस मार्ग पर बडे वाहनों के लिये मुख्य मार्ग एवं छोटे तथा पैदल लोगों के चलने के लिए सर्विस रोड तैयार किये गए थे इन वाहनों से सुरक्षा हेतु मुख्य मार्ग के दोनो ओर मजबूत लोहे की रैलिंग लगभग दो किमी क्षेत्र में लगा दी गई थी जिससे अचानक होने वाली दुर्घटना से बचाव हो सके ।

परन्तु राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग सहित निर्माण ऐजेंसी रैलिंग लगाकर पूरी तरह भूल चुकी हैं इस मार्ग पर लगी लोहे की रैलिंग तेजरफ्तार चलने वाले वाहनों की चपेट में आने से तहसनहस हो चुकी हैं अथवा लोगो ने अपने स्वार्थ सिद्धि के चलते रैलिंग को तहसनहस कर डाला जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जहाँ लोगो को रोड पार करने दुर्घटना की आशंका बन गई है अथवा मार्ग पर पशुओं का जमावड़ा लग जाता है जिससे वाहन चालकों को तो परेशानी उठानी ही पडती है साथ ही वाहनों की चपेट में आने से बेजुबान पशु या तो काल के गाल मे समा जाते है अथवा तडप तडप कर दम तोडऩे मजबूर हो जाते है इस ओर से विभाग तो पूरी तरह अनजान बनचुका है बल्कि निर्माण ऐजेंसी भी बेफिक्र होकर बैठ गई है सरकार के लाखों करोड़ों रुपए की बलि चढ चुकी हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811