शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन
उप जेल के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक व एसडीएम सौरभ मिश्रा ने बंदियों से उनकी समस्याओं को जाना और उनसे संवाद करते हुए पूंछा कि उन्हें खाना समय पर मिल रहा है या नहीं सोना अच्छे से हो रहा है या नहीं और बीमारियों के संबंध में भी जानकारी हासिल की।
इस दौरान उन्होंने बंदियो को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए और सभी को अनुशासन में रहने की सीख दी। इस दौरान एसडीएम व जेल अधीक्षक मिश्रा ने जेल प्रबंधन को बंदियों के नियमित स्वास्थ परीक्षण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहाकि सभी बंदियों के आयुष्मान कार्ड बनाएं जाएंगे। इस दौरान जेल में बन रहे भोजन को चखकर देखा और बंदियों को गीता पाठ के महत्व के बारे में बताते हुए कहाकि गीता पाठ करने से हमें कर्म और धर्म दोनों के विषय में जानकारी मिलती है। अनुशासन में रहने का एक मात्र मार्ग है गीता है।
इस अवसर पर सहायक जेल अधीक्षक केके कोरी, उपजेल फार्मासिस्ट शिवकुमार दुबे, मुख्य प्रहरी, प्रहरियों सहित वीसी समन्वयक पटेल एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा ।