Let’s travel together.

ठंड के चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन, सुबह 9 बजे के बाद ही खुलेंगे स्कूल

0 38

– कलेक्टर ने निर्देश जारी किए

– शिवपुरी जिले में इस समय ठंडी हवाएं चलने से सर्दी बढ़ गई

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में इस समय ठंडी हवाएं चलने से सर्दी बढ़ गई है। सुबह व शाम को गलन भरी ठंडी हवाएं चलने के कारण आम जनजीवन प्रभावित है । इसी बीच कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने जिले में स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। कलेक्टर ने सुबह 9 बजे के बाद ही स्कूल खोलने का निर्देश दिए हैं। जिले में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। इसके अलावा गर्म कपड़ों की बिक्री में भी उछाल आया है।

सुबह 9 बजे से पूर्व नहीं होंगे संचालित-

जकले में अभी सर्दी बढ़ गई है। ऐसे में सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को सर्दी के कारण कोई समस्या ना हो, इसे ध्यान में रखते हुए जिले में संचालित समस्त स्कूल व शैक्षणिक संस्थाओं के समय परिवर्तन के संबंध में कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा आदेश जारी किया गया है।
सभी स्कूलों पर लागू होगा निर्देश-

जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सी.बी.एस.ई., नवोदय तथा केन्द्रीय शैक्षणिक संस्थाओं को आदेशित किया गया है कि समस्त स्कूल, शैक्षणिक संस्थान पर 9:00 प्रातः 9 बजे से पूर्व संचालित नहीं किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |     आचार्य श्री का समाधि दिवस मनाया गया     |     एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811