Let’s travel together.

पल्स पोलियो अभियान के विशेष चरण में 36 लाख 74 हज़ार बच्चों को पिलाई गयी पोलियो ड्रॉप

0 58

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयास को सराहा

भोपाल।मध्यप्रदेश के 16 अति-संवेदनशील जिलों में 8 से 10 दिसंबर 2024 तक पल्स पोलियो अभियान का विशेष चरण सफलतापूर्वक संचालित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 38 लाख 64 हज़ार लक्षित बच्चों में से 36 लाख 74 हज़ार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जो लक्ष्य का 95.08% है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी ग्राउंड वर्कर्स, चिकित्सा अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता स्वास्थ्य कर्मियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अभियान में लगे सभी कर्मियों की सराहना की।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह अभियान सरकार और स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाया जाए, जिससे हर बच्चा सुरक्षित और स्वस्थ रहे। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से भविष्य में भी इसी प्रकार के समर्पण की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा पोलियो सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे इसके लिये सतत प्रयास किये जायें।

उल्लेखनीय है कि अभियान के पहले दिन 29.08 लाख बच्चों, दूसरे दिन 5.06 लाख बच्चों और तीसरे दिन 2.59 लाख बच्चों को कवर किया गया। भोपाल में 3.35 लाख (87.76%) बच्चों को, विदिशा में 2.25 लाख (99.57%), और ग्वालियर में 3.27 लाख (94.35%) बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। भिंड में 2.83 लाख (97.31%) बच्चों को, दतिया में 1.14 लाख (98.08%) को, और शिवपुरी में 1.39 लाख (96.68%) बच्चों को कवर किया गया। इसी प्रकार टीकमगढ़ में 2.00 लाख (88.52%), निवाड़ी में 81,413 (89.99%), और कटनी में 1.73 लाख (99.92%) बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। नरसिंहपुर में 1.65 लाख (97.35%), छिंदवाड़ा में 2.34 लाख (86.64%), सतना में 3.60 लाख (99.86%), और इंदौर में 5.08 लाख (97.38%) बच्चों को कवर किया गया। इसी तरह खरगोन में 2.59 लाख (95.30%), मंदसौर में 1.57 लाख (99.72%), और नीमच में 1.04 लाख (96.06%) बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |     वार्षिक खेल महोत्सव: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811