Let’s travel together.

रायसेन नगर मंडल चुनाव अधिकारी ने बूथ अध्यक्षों से लिया परामर्श

0 46

सी एल गौर  रायसेन

भाजपा संगठन चुनाव प्रक्रिया के चलते बुधवार को जिले के सभी भाजपा मंडलों में नियुक्त किए गए मंडल चुनाव अधिकारियों द्वारा बूथ अध्यक्षों से परामर्श लिया गया। इसी क्रम में रायसेन नगर मंडल अध्यक्ष के लिए जिला भाजपा कार्यालय में नगर मंडल चुनाव अधिकारी वरिष्ठ भाजपा नेता जोधा सिंह अटवाल ने नगर मंडल के बूथ अध्यक्षों से एक-एक कर उनका अभिमत लिया, इस संबंध में नगर मंडल चुनाव अधिकारी श्री अटवाल ने बताया कि रायसेन नगर मंडल के लिए 46 बूथ अध्यक्षों में से 41 बूथ अध्यक्षों ने उपस्थित होकर अभी मत दिया है, तीन बूथ अध्यक्षों द्वारा फोन पर अपना अभी मत दिया गया है, इसके अलावा दो बूथ अध्यक्ष अभिमत देने के लिए शामिल नहीं हो सके। इस प्रकार से रायसेन नगर मंडल के लिए कुल 44 बूथ अध्यक्षों ने अपना अभी मत दिया है। गया तब होगी नगर मंडल अध्यक्ष के लिए की गई रायशुमारी में नगर के बूथ अध्यक्षों द्वारा अपनी अपनी पसंद के अनुसार चुनाव अधिकारी के समक्ष अपना अभी मत दिया है, उपस्थित हुए बूथ अध्यक्षों का अभी मत लेकर चुनाव अधिकारी ने लिफाफा बंद कर जिला चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। मंडल अध्यक्ष चुनाव के लिए परामर्श देने में नगर के बूथ अध्यक्षों ने शांतिपूर्ण व्यवस्था के साथ एक-एक कर अपना अभिमत मंडल चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |     आचार्य श्री का समाधि दिवस मनाया गया     |     एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811