Let’s travel together.

ढेकहा तिराहे से करहिया मण्डी तक सड़क निर्माण तत्काल प्रारंभ करें: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 40

रीवा।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सर्किट हाउस रीवा में विभिन्न विभागों के सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने एमपीआरडीसी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ढेकहा तिराहे से करहिया मण्डी तक सड़क निर्माण कार्य की बाधाओं को राजस्व विभाग के समन्वय से दूर करते हुए प्रारंभ कराएं तथा निश्चित मानक के अनुसार पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्य को पूरा करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण के जो कार्य पूर्ण हो रहे हैं उनका लोकार्पण कराएं तथा अपूर्ण कार्यों को गति देते हुए पूरा किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में प्रभारी कलेक्टर डॉ सौरभ सोनवड़े सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

झलबदरी तालाब का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा के झलबदरी तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य को शीघ्र पूरा करने तथा तालाब में व आसपास स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811