Let’s travel together.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मेहनत से शिवपुरी स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान को मिली बड़ी सौगात, जल्द आएंगे 2 और बाघ, ‘टाइगर रिजर्व’ का दर्जा मिलने पर भी मंजूरी

0 138

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी को पुनः एकबार बड़ी सौगात देते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्षेत्र के विकास और प्रगति को एक नया बल दिया है। बता दें की पिछले वर्ष मार्च में माधव राष्ट्रीय उद्यान में सिंधिया के प्रयासों से 3 बाघों को पुनर्स्थापित किया गया था। यह एक ऐतिहासिक अवसर था क्योंकि करीब 30 वर्षों बाद उद्यान में बाघ आए थे। उद्यान के विकास को और अधिक बल देते हुए सिंधिया ने दो बड़ी सौगात दी है:

2 अन्य बाघों को लाएंगे शिवपुरी

बता दें कि सिंधिया की मेहनत से वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी की टेक्निकल कमिटी द्वारा 2 बाघ (1 नर और 1 मादा) को शिवपुरी के उद्यान में लाने के लिए मंजूरी मिल गई है।

टाइगर रिजर्व का मिलेगा स्टेटस
नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी की टेक्निकल कमिटी द्वारा माधव राष्ट्रीय उद्यान को “टाइगर रिजर्व” का दर्जा देने के निर्णय को भी मंजूरी दी गई है।दोनों सौगातों का नोटिफिकेशन जल्दी ही आएगा।

कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंधिया ने दिया था अपडेट, रात भर में मिली मंजूरी

बता दें की कल सिंधिया ने कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन के साथ 3 घंटे लंबी बैठक की थी। इस बैठक के बाद उन्होंने प्रेस से वार्ता करते हुए यह बताया था कि वह पूरी कोशिश कर रहे हैं की उद्यान को टाइगर रिजर्व का दर्जा मिले व यहां 2 और बाघों की पुनर्स्थापना की जाए। सिंधिया के प्रेस वार्ता के 24 घंटे के भीतर ही इन दोनों ही कार्यों को मंजूरी मिल गई।

उद्यान की अधोसंरचना पर दे रहे हैं खास ध्यान

बता दें की केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उद्यान की अधोसंरचना को मजबूत करने पर खास ध्यान दे रहे हैं। जहां कल उन्होंने उद्यान के भीतर स्थित सागर जलाशय में Floating Weed Collector Boat को लॉन्च किया जिससे झील की साफ सफाई सुनिश्चित होगी वहीं उन्होंने कल उद्यान में पर्यटकों की सुविधा हेतु 2 अन्य जीपों की व्यवस्था के कार्य को भी मंजूरी दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811