Let’s travel together.

द इंटरनेशनल लायंस क्लब विदिशा द्वारा  निशुल्क डायबिटीज कैंप का आयोजन

0 116

विदिशा।  द इंटरनेशनल लायंस क्लब विदिशा द्वारा  निशुल्क डायबिटीज कैंप का आयोजन अवंती बाई हायर सेकेंडरी स्कूल में, सुभाष नगर, संकट मोचन मंदिर, बंटी नगर, कॉन्वेंट स्कूल का एरिया आदि आसपास के क्षेत्र को कवर करते हुए लगाया गया। जिसमें स्कूल के स्टाफ ने भी अपना डायबिटीज चेकअप कराया।

मीडिया प्रभारी लायन सत्येंद्र धाकड़ ने बताया कि सर्वप्रथम लायंस क्लब विदिशा अध्यक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी, एक्टिविटीज चेयरपर्सन एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एमजेएफ इंजीनियर लायन अजय साहू एवं समिति प्रभारी डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन डॉक्टर रवि साहू एवं लायंस क्लब टेमर एवं स्कूल डायरेक्टर लायन मेहताब सिंह नरवरिया,सहित पूरी टीम ने मां सरस्वती की पूजा, अर्चन, वंदन किया । स्वास्थ्य समिति प्रभारी एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन डॉक्टर रवि साहू ने 102 लोगों की शुगर की जांच की। जिसमें 19 लोगों में शुगर पाई गई। 15 लोगों की शुगर ज्यादा एवं 4 लोगों की कम पाई गई।जिसके लिए उन्हें उचित सावधानी रखने की सलाह दी गई। पेशेंट को उचित उपचार एवं परामर्श दिया गया। जांच करवाने स्कूल पेरेंट्स, स्कूल स्टाफ, आसपास के दुकानदार, मजदूर वर्ग, ठेले वाले, साइकिल की दुकान वाले, फल फूल सब्जी के ठेले वाले, छोटे-मोटे दुकानदार आदि लोग जांच करवाने कैंप में आए। इस कैंप में 80 वर्ष की उम्र तक के लोग लोगों ने अपनी जांच कराई।
इसमें लायंस क्लब अध्यक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी, एक्टिविटीज चेयरपर्सन एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एमजेएफ इंजी. लायन अजय साहू, स्वास्थ्य समिति प्रभारी डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन डॉक्टर रवि साहू, शैली शर्मा मैडम, टेमर एवं डायरेक्टर अवंती बाई स्कूल लायन मेहताब सिंह नरवरिया, लायन घनश्याम स्वर्णकार मैनेजर श्रीराम कंपनी, अरुण दांगी, लायन के सी प्रजापति रिटायर्ड रेलवे अधिकारी, लायन इंजीनियर अमित सनस, संस्था प्राचार्य श्रीमती शारदा लोधी, उप प्राचार्य श्रीमती संगीता मूले, प्रधानाचार्य थान सिंह नरवरिया, शिक्षिकाएं श्रीमती संध्या राय, श्रीमती उर्मिला लोधी, श्रीमती मधु लोधी, रश्मि जैन, सलोनी विश्वकर्मा, शिक्षक रामसेवक रघुवंशी, मनीष अहिरवार, कपिल धाकड़ आदि लोगों ने सक्रिय रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया। आज के इस कार्यक्रम में विशेष योगदान लायन मेहताब सिंह नरवरिया जी का रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |     वार्षिक खेल महोत्सव: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811