सी एल गौर रायसेन
मध्य भारत प्रांत के जिला नर्मदापुर में सांसद नर्मदा पुरम नरसिंहपुर क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी को संसद प्रतिज्ञा स्मरण ज्ञापन सांसद कार्यालय में जाकर सौंपा गया। इस अवसर पर भारत तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री राजो मालवीय ने इस विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 14 नवंबर, 1962 को भारत के दोनों सदन में यह प्रस्ताव पारित हुआ था, जिसमें चीन द्वारा अक्साई चिन व अन्य कब्जाई गई भारत की एक-एक इंच जमीन वापस लेने की बात तत्कालीन सांसदों के द्वारा किया गया था, आज 62 वर्ष बीतने के पश्चात भी संसद की वह प्रतिज्ञा अधूरी है। हम क्षेत्र के सांसदजी दर्शन सिंह चौधरी के माध्यम से यह ज्ञापन सौंप रहे हैं और यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी को स्मरण दिला रहे हैं कि राष्ट्र प्रथम मानने वाली यह अनुकूलतम सरकार आपके नेतृत्व में अक्साई चिन और अन्य भारतीय भूमि की एक-एक इंच जमीन वापस लेगी ऐसा हमें विश्वास है। हम क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी से अनुरोध करते हैं कि इस विषय को भारत की संसद में उठाएं, प्रधानमंत्री जी से अनुरोध करें और अक्साई चिन को प्राप्त करने के मार्ग को प्रशस्त करें।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री राजो मालवीय के साथ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी , प्रांत उपाध्यक्ष गोपाल सोनी , प्रांत मंत्री कैलाश राय , प्रांत मंत्री साहब सिंह पटेल, रायसेन जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल , नर्मदापुर जिला अध्यक्ष हरिनारायण यादव , महिला विभाग की जिला महामंत्री श्रीमती कंचन कटकवार, सांस्कृतिक प्रभाग के जिला संयोजक राजेश जायसवाल , पर्यावरण प्रभाग के जिला संयोजक राधेश्याम पटेल , जिला मंत्री परमानंद कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।