Let’s travel together.
nagar parisad bareli

नाबालिक लड़की का अपहरण कर भगा ले जाने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

0 118

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

7 जनवरी को सलामतपुर थाना क्षेत्र के भोई कालोनी से एक नाबालिक लड़की का अपहरण कर भगाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ गया है। थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि थाना सलामतपुर के भोई कालोनी से सात जनवरी को एक नाबालिक युवक नाबालिक लड़की को भगाकर ले गया था। जिस पर पुलिस ने 8 जनवरी को फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 06/22 धारा 363 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी रायसेन अदिति भावसार के निर्देशन में टीम का गठन किया था जिसमें थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल सिंह, एएसआई दिनेश शर्मा, प्रधान आरक्षक गणेश रघुवंशी, रामकारण शर्मा, आरक्षक शशांक दीक्षित, महिला आरक्षक रीना राजपूत शामिल थी। पुलिस टीम ने दोनों नाबालिक लड़का लड़की की तलाश में काफी खोजबीन की तब कहीं जाकर इनका सुराग लगा। टीम ने 17 वर्ष 4 माह की नाबालिक अपहृता निवासी भोई कालोनी सलामतपुर को नाबालिक लड़के के चंगुल से दस्तयात कर नाबालिक लड़के को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। फरियादिया के कथनों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376 आईपीसी और एससी एसटी एक्ट का इजाफा किया गया। आरोपी को रायसेन न्यायालय में पेश किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811