उदयपुरा के देवरी के पास ग्राम करैया की घटना,35 सीटर बस में 45 यात्री थे सबार
रायसेन-तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकरपलट गई। घटना उदयपुरा के देवरी के पास ग्राम करईया के पास हुई। जिसमे 22 यात्री घायल हुए हे जबकि आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हे। इनमें से नर्सिहपुर की एक युवती को नरसिंहपुर और शेष गंभीर घायलो को रायसेन जिला अस्पताल भेजा गया हे।

बजरंग ट्रैवल्स की तेज रफ्तार यात्री बस नरसिंहपुर के करेली से रायसेन जिले के बरेली आ रही थी।स्थानीय प्रसाशन के अधिकारी मोके पर पहुँचे पहले सभी घायल यात्रियों को इलाज के लिए देवरी प्राथमिक केंद्र भेजा गया।जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।35 सीटर बस में 45 यात्री सबार थे।