अनुराग शर्मा सीहोर
ओवर स्पीड से वाहन चलाने वालों की खैर नहीं है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग और नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी सूबेदार ब्रजमोहन धाकड़ के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई।

रविवार को हाईवे पर इंटरसेप्टर के माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई चालानी कार्रवाई के दौरान एक सवारी बस क्रमांक एमपी-41-1137 हाईवे पर ओवर स्पीड में चलती पाई गई जिसका भी चालान किया गया, इस प्रकार हाईवे पर ओवर स्पीड से चलने वाले कुल 06 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई, जिनसे 8000 रुपए समन शुल्क वसूला गया। यातायात पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई में कुल 19 चालान बनाए गए जिनसे समन शुल्क 18100 रुपए वसूला गया यातायात पुलिस कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।