Let’s travel together.

ऊर्जा मंत्री पहुंचे सामुदायिक केंद्र में औचक निरीक्षण के लिए, व्यवस्थाएं मिली ठप्प

0 41

अस्पताल में गंदगी और स्वास्थ्य कर्मी नदारद देख शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री ने जताई नाराजगी

आधी रात करैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुरुवार की रात्रि अपने प्रभार वाले जिले शिवपुरी के करैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में सारी व्यवस्थाएं ठप मिली। अस्पताल में व्याप्त गंदगी और डयूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की गैरमौजूदगी ने उन्हें हैरान कर दिया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के हालातों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं किया तो सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जावेगी।


प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने करैरा कृषि उपज मंडी पहुंचकर किसानों को खाद वितरण में आ रही समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने मौके पर पहुँचकर खाद वितरण बहाल करवाया और किसानों को सुचारू एवं बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि आपकी हर समस्या का समाधान आपके सेवक की पहली प्राथमिकता है।
प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने करैरा शहर में मोटरसाइकिल से भ्रमण कर सफ़ाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और जन समस्याएँ सुनीं। इसके साथ ही पीने के पानी की आपूर्ति हेतु संचालित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर अधिकारियों को सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस तथा स्थानीय निकाय और विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी भी ऊर्जा मंत्री के निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |     मोदी सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर करारा प्रहार — भावेश बघेल     |     केंद्रीय बजट 2026-27: ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक, किसान-मजदूर विरोधी- राजेंद्र बंजारे     |     अवैध रूप से गांजा बेंच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811